फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student kidnapping in chitrakoot

सरेराह कक्षा 8 के छात्र का अपहरण, पुलिस की 2 टीमें सकुशल बरामदगी में जुटीं

Tue, 05 Jun 2018 07:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 05 Jun 2018 07:11 PM IST
सार

- घर से कापी लेने निकले छात्र का अपहरण
- काले रंग की स्कार्पियो से आए अपहरणकर्ता
- पुलिस सक्रिय दो टीमें गठित

विज्ञापन
Student kidnapping in chitrakoot
अपहृत छात्र विनोद सिंह की फाइल फोटो

विस्तार

घर से कॉपी लेने निकले कक्षा आठ के छात्र का सरेराह अपहरण कर लिया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हुई। अपहृत छात्र की मोबाइल से संपर्क कर लोकेशन की जानकारी पुलिस कर रही है। अपहृत को सकुशल छुड़ाने के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की गई हैं। पूरे मामले को पुलिस ने संदिग्ध माना है इसके बावजूद छात्र की बरामदगी को प्राथमिकता दी जा रही है।  
विज्ञापन

 

मध्य प्रदेश रीवा जिले के जनेह त्योंथर निवासी रामपाल सिंह का 14 वर्षीय पुत्र विनोद सिंह कई साल से चित्रकूट के सदर रोड निवासी नाना छोटेलाल के घर रहकर पढ़ाई करता है। वह कक्षा आठ में ज्ञानभारती इंटर कालेज का छात्र है। सोमवार की रात लगभग 8 बजे वह घर से नाना व मौसी से कापी खरीदने की बात कहकर निकला था। नाना छोेटेलाल ने बताया कि कुछ लोगों ने जानकारी दी है कि जैसे ही विनोद सीआईसी के पास पहुंचा। पीछे से काले रंग की स्कार्पियो आकर उसके पास रूकी। उसमें से एक युवक ने इलाहाबाद जाने का रास्ता पूछकर उसे पास बुलाया। फिर अचानक दरवाजा खोलकर उसे अंदर बैठा लिया। इसके बाद उसे जंगल की ओर ले गए। अपहृत के पास मोबाइल है जो कई बार चालू और बंद होता है। जिसमें कई बार बातचीत हुई है। इसी आधार पर अपहरण की जानकारी हुई है। 

विज्ञापन

तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। अपहरण की जानकारी होते ही पुलिस विभाग सक्रिय हो गया। अपर एसपी बलवंत कुमार चौधरी व कोतवाल सुभाष चौरसिया ने आसपास नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की। इसके बाद सर्विलांस के जरिए अपहृत व आरोपियों की लोकेशन की जानकारी की। मंगलवार को पुलिस की दो टीमें अपहृत की सकुशल बरामदगी के लिए गठित की गई हैं। अपर एसपी ने बताया कि छात्र गायब तो हुआ है लेकिन जिस तरह की घटना बताई जा रही है उससे मामला संदिग्ध लगता है। बावजूद प्राथमिकता छात्र की बरामदगी है। अपहृतों का कुछ सुराग नहीं लगा है। एक बार अपहृत से मोबाइल पर बातचीत हुई तो उसने बताया कि स्कार्पियो में दो लड़कों को भी नैनी इलाहाबाद से पकड़ा गया है। जो उसके साथ बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed