फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stolen-goods-in-kidwai-nagar-kanpur

पुलिस वाले सोते रहे, चोर माल ढोते रहे

Thu, 08 Jan 2015 03:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 08 Jan 2015 03:40 AM IST
विज्ञापन
stolen-goods-in-kidwai-nagar-kanpur
बर्रा थानाक्षेत्र के मलिक पुरम में पड़ोसी फोन पर फोन करके पुलिस को बुलाते रहे लेकिन पुलिस नहीं आई और चोर उनके सामने से माल समेट कर चलते बने। खास बात यह कि मलिक पुरम से 50 कदम दूर शास्त्री चौक पर डॉयल 100 खड़ी रहती है और दूसरी ओर सीटीआई चौराहे पर पिकेट और डॉयल 100 रहती है।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम पर दो बार फोन करने पर भी आधा घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस नहीं आई। तब पड़ोसियों ने मोहल्ले वालों के साथ मोर्चा लिया तो चोर भागे। मलिक पुरम केडीए कालोनी निवासी जयदीप सिंह कालरा उर्फ राजा फाइनेंस का काम करते हैं।
विज्ञापन


पत्नी रमनदीप और दो बच्चों के साथ चार दिन पहले वे घर में ताला लगाकर अमृतसर गए थे। पड़ोसी महिला सरोज के मुताबिक मंगलवार रात लगभग 3 बजे पड़ोसी के मकान से खटपट की आवाज सुनाई पड़ी तो मेट गेट खोलकर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी राजा के मेन गेट की कुंडी टूटी हुई थी। सरोज ने अपने पति वेद प्रकाश को बताया और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पड़ोसियों को भी फोन करके सूचना दी लेकिन डर के मारे कोई नहीं निकला। आधे घंटे बाद भी पुलिस मौक पर नहीं पहुंची।

हद तो तब हो गई कि जब दोबारा कंट्रोल रूम में सूचना दी फिर भी पुलिस नहीं आई। आधा घंटे बाद चोर माल समेट कर घर से निकलने लगे तो सरोज, वेद प्रकाश आदि ने शोर मचाकर चोरों को दौड़ाया। दोनो चोर फरार हो गए।

चोरों के भागने के बाद बर्रा पुलिस पहुंची। घर के अंदर चार आलमारियों के सात लॉकर टूटे पाए गए। बुधवार सुबह फॉरेंसिक टीम पहुंची लॉकर व अलमारी से फिंगर प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए।


फोन पर हुई बातचीत में राजा ने बताया कि आठ लाख के जेवर सहित 60 हजार रुपए अलमारी में रखा था। उधर बर्रा कार्यवाहक थाना प्रभारी रामबाबू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed