{"_id":"efe9f26a778c1684bc25d02384bb1add","slug":"step-father-attack-on-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता ने बेटी को हंसिये से लहूलुहान किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेले पिता ने बेटी को हंसिये से लहूलुहान किया
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर थाना क्षेत्र के भड़ावल गांव में बृहस्पतिवार की सुबह मानसिक रूप से बीमार एक सौतेले पिता ने बेटी पर हंसिये से हमला कर घायल कर दिया।
पहले उसे डेरापुर सीएचसी में भर्ती करवाया गया पर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
तहरीर के अनुसार, नरेश राठौर (55) उर्फ कैलाश निवासी सौरख फर्रुखाबाद 22 सिंतबर मंगलवार को सौतेली बेटी रानी (35) को लेकर कानपुर देहात के डेरापुर थानाक्षेत्र के गांव भड़ावल अपने भाई वीरेंद्र के यहां लेकर आया था।
दो दिन रुकने के बाद वह बृहस्पतिवार सुबह रानी के ससुराल सवाद कटरा थाना बिधूना जिला औरैया ले जा रहा था। वह सुबह करीब छह बजे सवारी वाहन पकड़ने के लिए गांव के बाहर पहुंचा। इसी दौरान अचानक रानी को बाजरे के खेत खींच लिया।
जब तक रानी कुछ समझ पाती तब तक नरेश ने उस पर हंसिये से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद नरेश वहां से भाग गया, लहूलुहान हालत में रानी खेत से बाहर आई और राहगीरों को आवाज लगाई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजनों ने रानी को डेरापुर सीएचसी में भर्ती कराया और डेरापुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर नरेश को हिरासत में लिया है।
डेरापुर थाना इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद ने बताया नरेश के भाई रामविलास की पत्नी बृजेश कुमारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एसओ ने बताया कि परिजनों ने उसके मानसिक रूप से बीमार होने की बात बताई, पहले भी वह इस तरह की हरकतें कर चुका है।