गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला बेटे का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानचंद्रपुर में निवासी ललित पाल (28) का गांव के बाहर नीम के पेड़ पर शव फांसी से लटकता हुआ मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों को बेटे की मौत की जानकारी दी गई तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। वे रोते- बिलखते दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।
इसके बाद वहां खासी भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस को बुलाया गया। पूछताछ में परिजनों ने बताया सोमवार शाम को ललित घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। चिंताग्रस्त परिजन उसे तलाशने निकले लेकिन ललित का पता नहीं चला।
इसके बाद परिजन यह सोच कर घर आ गए कि सवेरा होने पर ललित को तलाश करेंगे लेकिन सुबह होते ही यह मनहूस खबर उन्हें मिल गई। वही दूसरी ओर रनिया चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने मामले में गृह कलह के बाद आत्महत्या की संभावना जताई है।