फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   son kidnap girl student decay of mother

बेटे ने मां की शह पर छात्रा को बनाया बंधक, फिर किया कुछ ऐसा सुनकर रह जाएंगे दंग

Sat, 17 Sep 2016 11:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
son kidnap girl student decay of mother
डेमो पिक

उरई में कोचिंग सेंटर से पढ़कर अपने घर लौट रही एक छात्रा को दो युवक बंधक बनाकर एक घर में ले गए। वहां पर एक महिला के सहयोग से उसके साथ छेड़खानी की। युवती की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वाले आ गए। इससे शोहदे छात्रा को छोड़कर भाग गए। 

विज्ञापन

 
उरई कोतवाली क्षेत्र में छात्रा की मां ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी बीती 15 अगस्त की शाम करीब छह बजे कोचिंग पढ़कर पैदल घर आ रही थी। तभी कोचिंग के पास रहने वाले अमित मिश्रा ने अपने दो अज्ञात साथियाें के साथ उसे घर में खींच लिया। जब उसने विरोध किया तो अमित के पिता रमन मिश्रा व मां रानी मिश्रा ने भी बेटे का सहयोग किया।
विज्ञापन


हालांकि चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगाें ने उसे बचा कर घर पहुंचाया। इस दौरान आरोपियाें ने धमकी दी कि किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। छात्रा करीब एक माह तक चुप रही। जब उसके पिता जो कि कानपुर में नौकरी करते है वापस आए तो उसने मां को घटना की जानकारी दी। इस पर वह उसे लेकर कोतवाली आई और आरोपियाें के खिलाफ बंधक बनाकर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल जेपी यादव ने बताया कि आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed