फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Son brutally murdered father in hamirpur

यूपी: शराबी बेटे ने  दृष्टिहीन पिता को सब्बल से पीटकर मार डाला, ये है पूरा मामला

Wed, 12 Feb 2020 08:19 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Feb 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Son brutally murdered father in hamirpur
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के राठ में प्रधानमंत्री आवास निर्माण में मजदूरी चुकता करने के लिए दृष्टिहीन पिता द्वारा रुपये न देने पर आक्रोशित पुत्र ने पिता को लोहे की सब्बल से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


मझगवां थानाक्षेत्र के गड़हर गांव निवासी बदलू पुत्र कंधीलाल कुशवाहा ने बताया कि उसके छोटे भाई शिवनारायण कुशवाहा की पत्नी रानी के नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। मंगलवार देर शाम आवास की छत पड़ी थी।
विज्ञापन

बताया कि मजदूरों के जाने के बाद उसका छोटा भाई शिवनारायण शराब के नशे में पिता कंधीलाल (80) से मजदूरों को भुगतान के लिए रुपये मांगने लगा। जब पिता कंधीलाल ने रुपये न होने की बात कही तो वह भड़क उठा। आरोप है कि शिवनारायण ने वहीं पास में रखे लोहे की सब्बल से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बचाने पहुंची मां शिवरानी से भी मारपीट की। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया कि मृतक जन्म से दृष्टिहीन था। उसके नाम 12 बीघा कृषि भूमि है। जिस पर पुत्रों के सहयोग से खेती करा परिवार का भरण पोषण करता था। मझगवां थानाध्यक्ष रामजीत सिंह गौड़ ने बताया कि बडे़ पुत्र बदलू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता पर लगा रहा था चोरी का आरोप
आरोपी शिवनारायण की पत्नी रानी के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि आई थी। शिवनारायण पिता पर उक्त धनराशि के 10 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दोनों में पहले भी विवाद हो चुका है। मंगलवार की रात भी 10 हजार रुपये चोरी कर लेने की बात कहते हुए पिता से विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी निर्ममता से हत्या कर दी।

बेरहमी से तोड़ता रहा पिता के हाथ-पैर
बडे़ पुत्र बदलू ने बताया कि शाम को खाना खाकर वह फसल रखवाली करने खेत चला गया। घर में मां पिता और भाई था। तभी रात करीब आठ बजे शराब के नशे में शिवनारायण पर हत्या का जुनून इस कदर हावी था कि उसने निर्ममता की सारी हदें पार कर दीं। लोहे की भारी सब्बल से वृद्ध पिता पर लगातार वार करता गया। बताया कि सब्बल से पिता के हाथ पैर आदि तोड़ डाले। वृद्ध पिता रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। बचाने पहुंची मां शिवरानी पर भी हमला किया। जिसने घर से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed