{"_id":"57cebf014f1c1b7f2f318058","slug":"soldiers-forgered-by-girl-friend-on-social-networking-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर फौजी को पड़ी दो लाख की ‘दोस्ती’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल साइट पर फौजी को पड़ी दो लाख की ‘दोस्ती’
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Sep 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइट पर हुई दोस्ती के चक्कर में फौजी ने गर्लफ्रेंड को दो लाख रुपये दे दिए। रुपये वापसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा दिया।
फर्रुखाबाद कायमगंज के मोहल्ला नोनियमगंज में रहने वाली एक युवती की थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के रशीदपुर में रहने वाले एक फौजी युवक से सोशल साइट पर दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों की फोन पर बातें होने लगीं। फौजी के अनुसार जुलाई में युवती ने अपने घर की हालत खराब बताकर पढ़ाई में रुपये देने की बात कही। फौजी ने उसे तीन बार में दो लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद फौजी ने रुपये वापस करने को कहा तो युवती ने पैसे न होने और पैसे धीरे-धीरे चुकाने को बात कही। मंगलवार को युवती ने कुछ रुपये देने के लिये फौजी को नगर की पीएनबी बैंक में बुलाया। फौजी अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ पीएनबी बैंक पहुंच गया। यहां पर फौजी का रुपयों को लेकर युवती से विवाद होने लगा। फौजी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख वहां पर भीड़ एकत्र हो गई। युवती ने फौजी से कहा कि वह धीरे-धीरे रुपये दे देगी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई। इसी बीच दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए और समझौते के प्रयास शुरू किए गए। कोतवाली प्रभारी सुदीप मिश्रा ने बताया कि दोनों के बीच लिखित समझौता हो गया है।