फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Smack smugglers caught in Kanpur

कानपुर पुलिस ने पकड़ा 'मौत की पुड़िया' का सौदागर, बरामद हुआ लाखों का माल, हिट लिस्ट में ये इलाके

Sat, 12 May 2018 07:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 12 May 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
Smack smugglers caught in Kanpur
डेमो
यूपी के कानपुर में स्वाट टीम ने लाखों की स्मैक पकड़ी है। शहर में नशे का कारोबार करने वाले एक ऐसे शख्स का सामने सामने आया है जिसके कनेक्शन दूसरे बड़े शहरों से जुड़े हैं।
विज्ञापन

कानपुर के बिल्हौर में एक युवक को 268 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से बरामद स्मैक की कीमत 27 लाख से ज्यादा की है। पुलिस अधीक्षक कानपुर दक्षिण रवीना त्यागी ने स्वाट टीम में शामिल पुलिसवालों को पुरस्कृत करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को रात करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर बिल्हौर निवासी शफीक को पकड़ा गया। उसके पास से लाखों के स्मैक मिली है।
विज्ञापन


वह कन्नौज से माल लाकर कानपुर, उन्नाव समेत आसपास के तमाम जिलों में नशे का सौदा करता था। सरगना के नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार स्मैक का सबसे बड़ा सौदागर विजय नगर निवासी कोई युवक है। हालांकि पुलिस को उसके बारे में सब कुछ पता है। उसे गिरफ्तार करने के लिए तमाम जगहों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर पुलिस की हिट लिस्ट में विजय नगर, पांडु नगर, गोविंद नगर, लाजपत नगर, रावतपुर गांव, गुजैनी के मोहल्ले हैं। शहर के इन्हीं इलाकों में सबसे ज्यादा नशे का कारोबार किया जा रहा है। स्मैक जैसे कई नशे के पदार्थ बेचने वालों पर पुलिस की स्पेशल टीमें बिना वर्दी के आम नागरिक बनकर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed