फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six students injured on school bus stoned

स्कूली बस पर पथराव छह स्टूडेंट घायल

Fri, 30 Oct 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 30 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Six students injured on school bus stoned

बिठूर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के दो छात्र गुटों का झगड़ा सड़क तक पहुंच गया और एक गुट ने गुरुवार शाम बाहरी लड़कों के जरिए बस पर पथराव करवा दिया। इससे छह स्टूडेंट घायल हो गए।

विज्ञापन


सिर पर ईंट लगने से एक छात्रा भी गंभीर रूप से घायल है। उसे स्वरूप नगर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्कूल प्रबंधन ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कल्याणपुर थाने में तहरीर दी है। प्रिंसिपल ने बताया कि हमले में स्कूल के छात्रों का नाम आया तो उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्कूल की बस शाम चार बजे बिठूर से कल्याणपुर की तरफ बच्चों को छोड़ने जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाए बाइक सवार छह से अधिक युवकों ने बस पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया। ड्राइवर विमलेश दीक्षित, स्टूडेंट रिशभ, शालू समेत छह स्टूडेंट घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक ने स्कूल में सूचना देने के बाद घायल स्टूडेंटों को पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल छात्रा शालू को मधुराज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य स्टूडेंट प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजनों के साथ घर लौट गए।

एम्बुलेंस की टक्कर से महिला की मौत
कानपुर।
सचेंडी थाना क्षेत्र में बुधवार को चकरपुर मंडी के पास एंबुलेंस की टक्कर से जवाहर नगर के चंद्रनगर निवासी मालती देवी (50) की मौत हो गई। बेटे श्यामू ने बताया कि मालती चकरपुर मंडी में काम करती थी।

रात में आठ बजे घर वापस आने के लिए रोड के किनारे खड़ी थी। उसी समय सचेंडी की ओर से आ रही एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। जिससे मालती की मौकेपर ही मौत हो गई। वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने बेटे को फोन पर घटना की जानकारी दी।

देवी जागरण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
कानपुर साउथ।
नौबस्ता योगेंद्र विहार खांडेपुर में ग्राम समाज की जमीन पर देवी जागरण के आयोजन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

जागरण कमेटी के सदस्य धीरू सिंह, पुत्तन शर्मा, सोनू शर्मा और विश्वजीत ग्राम समाज की जमीन की सफाई करवा रहे थे, जिस पर बोधिसत्व जनजाग्रति समिति के सदस्य चुन्नीलाल, देवीदीन, दीपू और हीरा लाल ने एतराज जताया।

जिससे टकराव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पाकर एसीएम योगेंद्र कुमार और सीओ गोविंद नगर विशाल पांडे फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। एसीएम का कहना है कि सालों से हो रहे देवी जागरण को लेकर अनुमति दे दी गई है।

सड़क हादसों में आठ घायल
कानपुर साउथ।
यशोदानगर हाईवे के पास पीछे से टैंकर ने कार में टक्कर मारी, जिससे कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से टकराते हुए डिवाइडर में जा घुसी। कार सवार पांचों लोग घायल हो गए और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। टैंकर चालक भाग गया। पुलिस ने पांचो घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं दूसरी ओर बिधनू के सीढ़ी गांव निवासी विमलेश अपने साथी मजदूर चन्द्रपाल व सूरजदीन के साथ ट्रैक्टर से रमईपुर जा रहा था तभी जैन पेट्रोल पम्प बिधनू के आगे पीछे से आ रहे मौरंग लदे डंपर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर खंदक में जाकर पलट गया। इसमें तीनों लोग घायल हो गए।


घायल छात्रों ने बताया कि स्कूल के ही कुछ स्टूडेंटों से उनका झगड़ा चलता है। उन्हीं ने बस पर हमला कराया है। देर शाम घायल छात्रा को देखने स्कूल की प्रिंसिपल भी हॉस्पिटल पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed