फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   six persons death from house collapse, dehat

कच्चा मकान ढहने से छह बच्चों की मौत

Thu, 05 Feb 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Thu, 05 Feb 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
रूरा कसबे के बचीत भरथु गांव में बुधवार की देरशाम एक कच्चा मकान ढह जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में परिवार के छह बच्चे हैं।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबे से सभी को बाहर निकाला। ग्रामीण अपने-अपने वाहनों से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने परिवार के छह सदस्यों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना पूरे गांव में कोहराम मचा है। रूरा के एसओ अनूप कुमार दूबे ने बताया कि मकान ढहने से छह बच्चों की दबकर मौत हो गई है।

कानपुर देहात जिले के रूरा थाना क्षेत्र के गांव बचीत भरथु निवासी किसान छोटकू कमल (42) का कच्चा मकान बना हुआ है। बताया गया है कि बुधवार की देररात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटकू छप्पर के नीचे सो रहा था, जबकि उसके छह बच्चे कमरे के अंदर सो रहे थे। इस बीच देररात 11:30 बजे अचानक दीवार समेत पूरा मकान भरभरा कर गिर गया।

दीवार की चपेट में सुंदरी (18), लवकुश (16) मालती (12), प्रियदर्शनी (8), सुषमा (5) व चांदनी (3) मलबे में दब गए। दीवार ढहने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। सभी अपने-अपने साधनों से मलबा को हटाने में जुट गए।


थोड़ी देर बाद परिवार के सभी सदस्यों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीण घायलों को लेकर जिला अस्पताल ले आए। जहां पर डाक्टर ने सभी छह बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

 ग्रामीणों के मुताबिक परिवार में सिर्फ छोटकू की पत्नी मीना देवी और मासूम अनमोल के साथ मायके गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed