फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   six boys attacked on police

‘योगी राज’ में बेखौफ बदमाश, बीच चौराहे में सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी और बिल्ले नोचे

Fri, 19 May 2017 09:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 19 May 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
six boys attacked on police
सीटीआई चौराहे पर सिपाही को पीटने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए लगी फोर्स - फोटो : अमर उजाला
‘योगी राज’ में बदमाशों पर पुलिस का खौफ कम होता साफ दिखाई दे रहा है। तभी तो यूपी के कानपुर में वर्दी पहने सिपाहियों के सामने बदमाश लड़कों ने ऐसा रौब दिखाया कि उन्हें पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया।  
विज्ञापन


कानपुर साउथ के सीटीआई चौराहे पर गुरुवार देर रात शराब पीकर गालीगलौज और हो हल्ला कर रहे युवकों को रोकना गोविंदनगर के एक सिपाही को भारी पड़ गया। छह लड़कों ने मिलकर सिपाही को जमकर पीटा। वर्दी फाड़ दी और उनके  बिल्ले नोच डाले।
विज्ञापन


सिपाही ने थाने में फोन भी किया लेकिन कोई पुलिस वाला नहीं पहुंचा। इसके बाद उसने डायल 100 पर सूचना दी तब पुलिस पहुंची। हालांकि तब तक युवक फरार हो चुके थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही ने बताया वह देर रात सीटीआई चौराहे से गुजरे तो देखा कि छह युवक शराब के नशे में गालीगलौज कर रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। सिपाही ने बताया कि युवक तीन बाइकों पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed