फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sister-in-law beaten, tied to the bed

दामाद जी को चारपाई से बांधकर पीटा

Sun, 11 Sep 2016 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Sep 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
sister-in-law beaten, tied to the bed
डेमो
फर्रुखाबाद कंपिल में पत्नी को विदा कराने आए दामाद का सास से विवाद हो गया। इससे नाराज सालों ने जीजा को चारपाई से बांधकर खूब पीटा। घर से छूटने के बाद जीजा ने थाने पहुंच कर सालों समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन

कांशीराम नगर जिले के थाना गंजडुडवारा के नगला चंदन निवासी सोनू की पत्नी मायके सिकंदरपुर तिहईया आई थी। चार दिन पहले सोनू पत्नी को बुलाने ससुराल आया था। रविवार को सोनू ने पत्नी भारती देवी को विदा करने की बात सास से कही। सास ने पुत्री को बाद में भेजने की बात कही। इस पर सोनू का उसकी सास से विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर सालों ने जीजा सोनू को पकड़ लिया और चारपाई से बांधकर पिटाई कर दी। जब वह छूटा तो सीधे थाने पहुंचा और सालों समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। सोनू के पिता राम स्वरूप गांव आए और थाने पहुंच कर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग एसओ से की। एसओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed