{"_id":"5e4cf7b88ebc3ef2b43f5a26","slug":"shopkeeper-shot-dead-body-found-in-garden-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: पूर्व सभासद को गोली से उड़ाया, बाग में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्रुखाबाद: पूर्व सभासद को गोली से उड़ाया, बाग में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 19 Feb 2020 02:43 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज नगर पंचायत के शास्त्री नगर वार्ड के पूर्व सभासद व व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर आम के बाग में मिला। सूचना पर पुलिस के साथ ही परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया।
मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी पूर्व सभासद सर्वेश गुप्ता (55) की कस्बे में ही परचून की दुुकान है। बुधवार सुबह वह दुकान जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन वहां नहीं पहुंचे। दोपहर में उनका शव गांव महरूपुर राबी के साठिया बाग में लोगों ने पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

ग्राम प्रधान ने सर्वेश के भाई देवेश गुप्ता को घटना की जानकारी दी। भाई देवेश गुप्ता (बजरंगी), अनुपम गुप्ता (अन्नू) व पुत्र काका मौके पर पहुंचे। भाई के सीने में गोली धंसी देख सर्वेश गश खाकर गिर पड़े। शव के पास ही 315 बोर का एक कारतूस का खोखा पड़ा था। पैरों के पास एक झोला पड़ा था, उसमें हरे रंग की चुनरी थी। पुलिस ने परिजनों से जानकारी की। पर परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया।
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने मौके पर पहुंचे एसपी डा. अनिल मिश्रा व एएसपी त्रिभुवन सिंह को झोले में मिला कपड़ा दिखाया। शव से 20 मीटर की दूरी पर पड़ोस के खेत की मेड़ पर खून पड़ा देख एसपी ने फोरेंसिक टीम को वहां बुलाया। फोरेंसिक टीम प्रभारी ओमप्रकाश व दरोगा सुरेंद्र सिंह ने मौके से नमूने लिए।

सर्वेश की पत्नी ममता गुप्ता, बड़ा पुत्र अंकुश गुप्ता, छोटा पुत्र मानस गुप्ता, दो पुत्री व मां श्रीदेवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि सर्वेश कुमार की गोली मारकर हत्या की गई है। पास के स्कूलों के सीसीटीवी फुटेज देखे जाएंगे। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
मुख्य मार्ग तक पहुंचा खोजी कुत्ता
सर्वेश के गले में पड़ी शाल डॉग स्क्वायड टीम प्रभारी जयविंद सिंह व गिरीश कुमार ने डॉग राजा को सुंघाई। उसे सूंघ कर राजा बगल के खेत की मेड़ से होते हुए आरपी डिग्री कॉलेज के पास से होता हुआ कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर जाकर रुका। बीच में एक स्थान पर उसने कुछ चक्कर लगाए।