{"_id":"58072a564f1c1b9f1b7038b8","slug":"sensation-of-the-body-of-missing-girl-looking-for-clues-in-murder-suspect","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की की लाश मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की की लाश मिलने से सनसनी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
हत्या के शक में पुलिस तलाश रही सुराग
स्कूल पढ़ने गई लड़की रास्ते से कहीं गायब हो गई। पांच दिन बाद उसकी लाश खेतों पर मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस हत्या के शक में सुराग तलाश रही है।
हमीरपुर कोतवाली के शीतलपुर गांव निवासी हरिचरन की बेटी संगीता इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बीते 14 अक्टूबर को वह स्कूल पढ़ने के लिए गई थी। शाम हो गई लेकिन उसकी कोई खोज खबर नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को संगीता के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने अगले दिन गुमशुदा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पांच दिन बाद बुधवार सुबह गांव के ही खेत पर संगीता का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। यह देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस को फोन करके बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उसकी हत्या किए जाने का शक है।