फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SDM's daughter robbed of purse, were arrested

एसडीएम की बेटी से पर्स लूटा, धरे गए

Mon, 08 Feb 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 08 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
SDM's daughter robbed of purse, were arrested

कल्याणपुर में एसडीएम की बेटी (बीडीएस छात्रा) से बाइक सवार लुटेरों ने पर्स लूट लिया। वहां मौजूद भीड़ ने बाइक सवार तीन लुटेरों को दौड़ाकर दबोच लिया और पिटाई की।

विज्ञापन


भीड़ ने लुटेरों को पुलिस के हवाले किया तो पुलिस ने राहत की सांस ली।  सीओ राजेश सिंह ने बताया कि लुटेरों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को प्रेसवार्ता कर खुलासा होगा।
विज्ञापन


बिहार हाजीपुर की महिला एसडीएम की बेटी नैंसी रामा डेंटल कॉलेज से बीडीएस सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। रविवार शाम को रिक्शे से सहेली के घर से हॉस्टल जा रही थी। जीटी रोड से रामा डेंटल की तरफ मुड़ते ही पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर पर्स लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा शोर मचाते हुए लुटेरों के पीछे भागी तो राहगीरों ने दौड़ाकर दबोच लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। लुटेरों के पास से छात्रा का पर्स बरामद हो गया। पूछताछ में तीनों लुटेरों ने अपना नाम चकेरी निवासी अक्षय गुप्ता, नवाबगंज निवासी आनंद गुप्ता और देवा सोनी बताया है।

पूछताछ में तीनों से एक दर्जन से अधिक लूटों का खुलासा किया है। देर रात तक सीओ और इंस्पेक्टर पूछताछ करने के साथ ही दबिश देते रहे। 

हरी मस्जिद के पास से तीन लुटेरे दबोचे गए
कानपुर। जल संस्थान के पास से स्वरूप नगर और नजीराबाद पुलिस ने रविवार सुबह तीन लुटेरों को धर दबोचा। इनके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, बाइक सहित पंद्रह हजार रुपये बरामद किए हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

सीओ स्वरूप नगर ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी पश्चिम शचींद्र पटेल ने बताया कि मसवानपुर निवासी शाहरुख उर्फ शानू (24), महेश उर्फ गोलू (20) और महबूब (22) शातिर बदमाश हैं।


शनिवार रात बर्रा हरी मस्जिद के पास तीनों ने ही एक महिला का बैग लूटा था। इसके अलावा गिरफ्तार लुटेरों ने बर्रा और नजीराबाद में दो, नवाबगंज में एक और स्वरूप नगर में भी लूट की वारदात कबूल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed