फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Schoolgirl committed suicide after tampering

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने लगाया 'मौत को गले', शव रखकर शोहदों को गिरफ्तार करने की मांग

Sat, 16 Dec 2017 04:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 16 Dec 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl committed suicide after tampering
आत्महत्या करने वाली छात्रा के पिता को पुलिस कार्यालय परिसर में समझाते अतर्रा थाना इंस्पेक्टर दुर्गविजय सिंह।
यूपी के बांदा में शोहदों से तंग आकर आत्महत्या करने वाली स्नातक छात्रा के परिजनों ने शव लेकर पुलिस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में लापरवाही कर रही है। यह भी कहा कि पूर्व में शोहदों की शिकायत लेकर आने पर पुलिस अधिकारी ने उन्हें डांट कर भगा दिया था। तभी कार्रवाई हो जाती तो शायद छात्रा की जान न जाती। आत्महत्या के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों में एक नामजद और चार अज्ञात हैं।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम बिसंडा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव के मजरा त्रिवेदी का पुरवा में 21 वर्षीय स्नातक छात्रा गरिमा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। शुक्रवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर पुलिस कार्यालय आ गए और विरोध-प्रदर्शन किया। पिता संतोष कुमार त्रिवेदी व भाई ब्रजेश कुमार के साथ अन्य परिजन भी थे। उन्होंने बताया कि शोहदे 15 दिन से गरिमा को फोन व मैसेज से परेशान कर रहे थे। महिला हेल्प लाइन 1090 व यूपी-100 पर शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


 

शोहदे ने फोन पर गरिमा को धमकी दी थी

Schoolgirl committed suicide after tampering
थाने के बाहर मृतक लड़की के परिजन

भाई के मुताबिक घटना वाले दिन भी शोहदे ने फोन पर गरिमा को धमकी दी थी। उत्तेजित परिजनों को अतर्रा थाना इंस्पेक्टर दुर्गविजय सिंह ने समझा-बुझाकर शांत किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। उधर, एसपी शालिनी ने बताया कि घटना के दो दिन पहले पिता की शिकायत पर शोहदे का फोन नंबर सर्विलांस में लगाने की कार्रवाई की गई थी। उधर, छात्रा की मौत और परिजनों के हंगामे के बाद बिसंडा थाना पुलिस ने आनन-फानन रिपोर्ट दर्ज कर ली। सिकलोढ़ी गांव के अनिल मिश्रा समेत चार अज्ञात पर धारा 306 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed