फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   school van driver misdeed with six-year-old student in kanpur

कानपुर: स्कूल वैन के चालक ने छह साल की छात्रा से किया दुष्कर्म, कई दिनों से थी बच्ची पर गंदी नजर

Thu, 30 Jan 2020 08:52 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jan 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
school van driver misdeed with six-year-old student in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची (केजी की छात्रा) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक स्कूल के वैन चालक ने वैन में ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही रहता है।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला के मुताबिक नौबस्ता क्षेत्र में रहने वाला मोहम्मद कासिम क्षेत्र के ही एक निजी स्कूल की वैन चलाता है।
विज्ञापन

इसी से सटे दूसरे स्कूल में उसके पड़ोसी की बेटी केजी में पढ़ती है। वह दूसरी वैन से स्कूल जाती है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी के समय उसके स्कूल की वैन खराब हो गई तो ड्राइवर ने पड़ोसी के नाते छात्रा को कासिम की वैन में बैठाकर घर छोड़ने को कहा।

आरोप है कि कासिम ने एक-एक कर सभी बच्चों को उनके घर छोड़ दिया, जबकि केजी की छात्रा को बैठाए रखा। सुनसान इलाके में जाकर उसके साथ वैन में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

बच्ची ने सारी बात अपनी मां को बताई। मां की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेजा  जाएगा। 

कई दिनों से थी गंदी नजर
पुलिस के मुताबिक आरोपी कासिम की कई दिनों से बच्ची पर बुरी नजर थी। घर के बाहर भी बच्ची के साथ कई बार अश्लील हरकतें कर चुका है। यह बात खुद बच्ची ने अपनी मां को बताई। पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने बच्ची को डराया था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो मार देगा। 
विज्ञापन

सतर्क रहें बच्चे, अभिभावक भी दें ध्यान
- अगर कोई छेड़खानी करे तो तुरंत परिजनों से शिकायत करें।
- परिजनों को नहीं बताना चाहते हैं तो 1090 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। 
- छोटी बच्चियों को गुड टच व बैड टच के बारे में जरूर बताएं।
- बच्चों से हर दिन स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी लें।
- स्कूल के वैन चालकों के बारे में पूरी जानकारी जुटाकर ही लगाएं।
- वैन चालकों की गतिविधियों पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed