फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ruckus-in-the-bank

हेराफेरी ः रकम बदलकर उड़ाए 7.24 लाख रुपये

Tue, 17 Feb 2015 03:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 17 Feb 2015 03:19 AM IST
विज्ञापन
ruckus-in-the-bank
शहर के दो कारोबारियों से चेक लेकर एक गैंग ने लिखी रकम बदली और सवा सात लाख रुपये का चूना लगा दिया। गैंग के दो सदस्य अलग-अलग जगह एक समाचार पत्र का एजेंट बनकर गए थे। उन्होंने कारोबारियों से यह चेक स्कीम में लगाने की बात कहकर ले लिए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद मोबाइल फोन पर मैसेज आने पर उन्हें ठगे जाने का पता चला। दोनों कारोबारियों ने फजलगंज और अनवरगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। ठगों तक पहुंचने के लिए बैंक के सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है।
विज्ञापन


लाटूश रोड बाजार में 12 फरवरी को स्मार्ट दिखने वाले कई युवक एक साथ पहुंचे और खुद को एक समाचार पत्र का एजेंट बताया। इसके बाद स्कीम समझाई कि 399 रुपये में एक साल तक न्यूज पेपर मिलेगा। कई कारोबारियों ने बुकिंग भी करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों ने समाचार पत्र के नाम से 399 रुपये का एकाउंट पेई चेक काटकर युवकों को थमा दिए। इनमें लाटूश रोड की अमित ट्यूब कंपनी के मालिक रवि प्रकाश अग्रवाल और सरावगी सेल्स कारपोरेशन के मालिक देवतराम सरावगी भी शामिल हैं।

स्वरूप नगर निवासी रवि प्रकाश ने बताया कि उन्होंने कथित एजेंट को जो चेक दिया था उसमें काली स्याही वाले पेन से चेक पर आगे और पीछे हस्ताक्षर किए थे। बाकी चेक एजेंट ने खुद नीली स्याही वाले पेन से भरा था।

रवि प्रकाश के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके मोबाइल पर केनरा बैंक की दर्शनपुरवा शाखा से 4 लाख 62 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। तब उन्हें ठगे जाने का पता चला। बैंक जाकर चेक देखा तो उसमें लिखा एकाउंट पेई मिटा हुआ था और शातिर ने रकम बदलकर 4.62 लाख का चूना लगा दिया।

बैंककर्मियों ने बताया कि दोपहर करीब पौने दो बजे एक युवक चेक लेकर आया था। उस वक्त बैंक मैनेजर राजीव बाहर गए थे उनकी जगह राम सिंह कामकाज देख रहे थे। कैशियर नरेंद्र जौहर ने चेक को देखा। फिर उसे रामसिंह के पास भेज दिया। राम सिंह के चेक पास करने पर युवक को भुगतान कर दिया गया।

रवि की सूचना पर फजलगंज थाना पुलिस केनरा बैंक पहुंची। मैनेजर और कर्मचारियों से पूछताछ की। बैंक ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बैंक मैनेजर राजीव ने बताया कि बैंक प्रबंधन अपने स्तर से मामले की जांच कराएगा। इसके बाद दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

इधर, एसओ फजलगंज का कहा है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। इसी तरह ठगों ने किदवई नगर निवासी देवतराम सरावगी के चेक में हेरफेर करके सेंट्रल बैंक की डिप्टी पड़ाव शाखा से 2 लाख 62 हजार रुपये निकाल लिए। देवतराम ने पुलिस को तहरीर दी है।

वहीं पांडुनगर निवासी हेमराज की लाटूश रोड में दीपक कंस्ट्रक्शन नाम से फर्म है। उनसे भी न्यूज पेपर बुक करने के नाम पर 399 रुपये का चेक लिया था। उन्होंने बीओबी की फजलगंज शाखा का चेक दिया था। ठग ने चेक की रकम बदलकर 4 लाख 20 हजार रुपये कर ली।


दोपहर में एक युवक चेक लेकर पहुंचा कैश काउंटर में चेक जमा करके टोकन भी ले लिया। लेकिन मैनेजर ने चेक का भुगतान करने से पहले हेमराज को फोन किया तो उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर मैनेजर ने युवक को बिठा लिया। पर, कुछ देर बाद वह बैंक कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed