फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   robbery in tobacco trader house in Farrukhabad

फर्रुखाबाद: तंबाकू व्यापारी के घर दिनदहाड़े डकैती, शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसे बदमाश

Sat, 11 Jan 2020 04:24 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Jan 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
robbery in tobacco trader house in Farrukhabad
तंबाकू व्यापारी के घर डाका - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के कायमगंज में शनिवार दोपहर तम्बाकू व्यापारी के घर डकैती की घटना सामने आई है। मोहल्ला चिलौली पठान निवासी जयनेंद्र अग्रवाल का तम्बाकू का कारोबार है। उनका बेटा विदेश में नौकरी करता है।
विज्ञापन


घर में जयनेंद्र व उनकी पत्नी पुष्पा देवी थी। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे एक बाइक पर तीन युवक पहुंचे। शादी का कार्ड देने के बहाने घर का दरवाजा खुलवाया। हेलमेट लगाए तीनों युवक घर के अंदर घुस गए। रिवॉल्वर दिखाकर युवकों ने जयनेंद्र से अलमारी की चाबी ले ली।
विज्ञापन


इसके बाद मारपीट कर जयनेंद्र व उनकी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। एक बदमाश उन्हें घेरे खड़ा रहा। दो बदमाशों ने अलमारी से 50 हजार व जेवरात निकाल लिए। इसके बाद तीनों बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयनेंद्र व उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार आ गए। उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed