फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   robbers Diwali loot

लुटेरों की दिवाली लूट

Sat, 07 Nov 2015 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 07 Nov 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
robbers Diwali loot
दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही लुटेरों ने धावा बोल दिया है। शहरी, खासकर कारोबारियों के लिए यह खतरे का सीजन है। कारोबार के लिए लखनऊ गए शहर के एक ज्वैलर्स को लूट लिया गया। कानपुर देहात में गैस एजेंसी कर्मचारी की हत्या कर कैश लूटा गया।
विज्ञापन


रनियां में भी दो व्यापारियों को निशाना बनाया गया और आर्यनगर जैसे पॉश एरिया में घर में घुसकर महिला को लूट लिया गया। सभी से अपील है सावधान रहें, सतर्क रहें, अधिक कैश, ज्वैलरी लेकर न निकलें। खतरे का आभास होने या किसी संदिग्ध के दिखने पर 100 नंबर डॉयल करें। त्योहार पर बाहर से आने वाले अपने नाते-रिश्तेदारों, संबंधियों को सलाह दें कि बस अड्डे-रेलवे स्टेशन से एकदम तड़के न रवानगी करें और ऑटो-टैक्सी प्री पेड बूथ से ही लें।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के सराफा कारोबारी कमलेश रस्तोगी से शुक्रवार दोपहर लखनऊ के गोमतीनगर विरामखंड पांच में बदमाशों ने 65 हजार रुपये लूट लिए। वे कारोबार के सिलसिले में लखनऊ गए थे। वहां दो बदमाशों ने लूट लिया। शोर सुनकर मदद आसपास के लोग आ गए तो एक बदमाश भाग निकला जबकि एक को दबोच लिया गया। पकड़ा गया बदमाश गोमतीनगर नवाबपुरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र सिंह यादव है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय से रिटायर्ड शिक्षिका रीता घर में पति प्रेम कुमार के साथ रहती हैं। बेटा अमेरिका और बेटी दिल्ली में रहती हैं। रीता ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह एटीएम से पैसे निकाल कर कुछ खरीदारी करके लौटीं। जैसे ही घर में दाखिल हुईं तभी पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने धक्का मारकर गिरा दिया और बैग लूट लिया। बैग में तीन हजार रुपये, एटीएम, आधार कार्ड आदि सामान थे। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed