{"_id":"583959d84f1c1bd24d13ae74","slug":"report-file-against-two-electric-officer-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत, लापरवाह जेई समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से युवक की मौत, लापरवाह जेई समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 26 Nov 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
कानपुर देहात के शिवली में करंट से एक युवक की मौत के मामले में लापरवाही जेई समेत दो के खिलाफ मरनेवाले के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करायी है। मामला 24 नवंबर का है।
विज्ञापन
शिवली के ग्राम बैरी निवासी स्वर्गीय रामनाथ वर्मा का बेटा बउअन (22) 24 नवंबर की शाम जेई अरविंद कुमार और एक अन्य बिजली कर्मचारी के साथ टावर में तार जोड़ने के लिये गया था। बउअन के भाई श्रीराम का आरोप है कि जेई ने बउअन को बिना किसी सुरक्षा उपकरण दिये बिजली का तार जुड़वाया। इस दौरान करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। जेई अरविंद कुमार व एक अन्य बिजली कर्मचारी के खिलाफ लापरवाही बरतने पर समेत तमाम मामलों के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन