{"_id":"57eb88174f1c1b6d19574a4f","slug":"release-prisoner-firing-police-orai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी को छुड़ाने के लिए हमलावरों ने तमंचों से की अंधाधुंध फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैदी को छुड़ाने के लिए हमलावरों ने तमंचों से की अंधाधुंध फायरिंग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 28 Sep 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद जालौन के उरई इलाके में एक कैदी को छुड़ाने के लिए दो हमलावरों ने नाकाम कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, 'रिंकू पांडे' नामक अभियुक्त को मिर्जापुर से सुनवाई के बाद जिला कारागार वापस लाया जा रहा था, उसी दौरान एक बोलेरो कार पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए आगे निकली।
आगे पहुंचने पर भीतर बैठे दो हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरु कर दिया। पुलिस वालों ने भी जवाबी फायरिंग की और अपराधी को छुड़ाने का प्रयास नाकाम कर दिया।
दोनों हमलावरों को पुलिस ने घेरकर दबोच लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो कार समेत पुलिस ने हमलावरों से दो तमंचे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए हमलावरों के नाम दिलीप मिश्रा और सुरेश दुबे बताए जा रहे हैं।