फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   raped women in ashram

कलंकित हुई धर्म नगरी, आश्रम में बुलाकर महिला से महंत ने किया बलात्कार

Sun, 27 Nov 2016 05:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
raped women in ashram
डेमो
चित्रकूट धर्म नगरी के जानकी कुंड स्थित एक मंदिर में महिला के साथ महंत ने दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी महंत मंदिर में ताला लगाकर फरार हो गया। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मामला नया गांव मप्र थाना क्षेत्र के जानकी कुंड स्थित बड़ा भक्तमन मंदिर का है। शहडोल निवासी 45 वर्षीय महिला ने बताया कि वह कई साल से चित्रकूट क्षेत्र के अखंड परम धाम आश्रम में साधू वेश मेें रहती थी। आरोप लगाया कि 20 नवंबर को बड़ा भक्तमन मंदिर के महंत भरत दास कई बार मिले और आश्रम में अच्छी सुविधाएं होने का लालच देकर आश्रम में रहने के लिए कहा था।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व ही वह उनके आश्रम मेें आकर रहने लगी तो शुक्रवार की रात को महंत ने किसी काम के बहाने उसे कमरे में बुलाया। इसके बाद दरवाजा बंद कर जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि किसी तरह वह आश्रम से बाहर आई और  थाने जाकर रिपोर्ट लिखाई है। थानाध्यक्ष रितेश शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी महंत के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शनिवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस मंदिर गई लेकिन वहां ताला पड़ा मिला। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी लगे आरोप
इस आश्रम के महंत पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार लगभग दो साल पहले इसी आश्रम में रहने वाली एक महिला से महंत ने शारीरिक संबंध बनाए थे और महिला के गर्भवती होकर पुत्री होने के बाद मामला सुर्खियों में आया था। किसी तरह आसपास के लोगों ने मिलजुल कर मामले को रफा दफा करा दिया था। तब से वह महिला अपनी पुत्री के साथ कहीं चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed