फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rape victims eyebroker arrested

रेप पीड़िता की आंखें फोड़ने वाला गिरफ्तार, जघन्य अपराध पर एसपी नेहा ने दिखाये तेवर

Fri, 17 Mar 2017 09:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
rape victims eyebroker arrested
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव में रेप पीड़िता की आंखें फोड़ने वाला आरोपी दरिंदा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस जघन्य अपराध के बाद एसपी नेहा पांडेय ने अपनी तीखे तेवर दिखाये हैं। एसपी ने कहा कि कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। जरूररत पड़ी तो लड़की को बेहतर इलाज के लिए एम्स ले जाया जाएगा।  
विज्ञापन

गुरुवार को ये मामला शासन स्तर तक पहुंचा गया। सूबे के डीजीपी जावीद अहमद एसपी नेहा पांडेय को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक मंदबुद्धि किशोरी से दो साल पहले 15 मई 2015 को पड़ोस के गांव निवासी दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। घटना का पता तब चला जब किशोरी गर्भवती हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नौ जुलाई 2015 को गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी को बचाने के लिए उसके परिजन किशोरी व उसके पिता पर मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे थे। इसके लिए तैयार न होने से झल्लाए दुष्कर्म के आरोपी युवक के बड़े भाई पुत्तन ने बुधवार दोपहर शौच के लिए गई किशोरी के चेहरे पर डंडों से वार कर दिया। किशोरी की दाहिनी आंख निकल गई थी जबकि बाई आंख में भी गंभीर चोटें आई थीं। किशोरी बाई आंख से भी नहीं देख पा रही है। काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो छोटी बहन उसे खोजने निकली। देखा बड़ी बहन लहूलुहान जमीन पर पड़ी थी। जैसे-तैसे उसे घर पहुंचाया इसके बाद पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ ही बेटी को मियागंज सीएचसी पहुंचाया था बाद में उसे जिला अस्पताल और फिर कानपुर रेफर कर दिया गया था। आरोपी की तलाश में पुलिस अलग-अलग स्थानों पर दबिश देती रही। देर रात एक रिश्तेदार के घर से उसे पुलिस ने दबोच लिया। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि ह्रदयविदारक घटना को अंजाम देने के आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

किशोरी की दाहिनी आंख निकल गई

rape victims eyebroker arrested
डेमो पिक
पीड़िता की हालत लगातार बिगड़ते देख पुलिस ने रात में उसे कानपुर रिजेंसी से जवाहर लाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय रेफर कराया। वहां डाक्टरों ने चेकअप किया और बाई आंख की सर्जरी की आवश्यकता बताई। डीजीपी के हस्तक्षेप के बाद पीड़िता को देर रात मेडिकल कालेज लखनऊ में भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया कि पीड़िता के सिर में भी चोटें हो सकती हैं। मेडिकल कालेज में न्यूरो चेकअप भी होगा। एसपी ने बताया कि जरूरत पड़ी तो एम्स तक ले जाएंगे। पीड़िता को जिला प्रशासन की ओर से एक लाख रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं डीएम ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पत्राचार किया है। 
 

ये है पूरा मामला  

rape victims eyebroker arrested
डेमो पिक
उन्नाव माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी मंदबुद्धि किशोरी से 15 मई 2015 को पड़ोस गांव के युवक व उसके साथी ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता ने थाने के कई चक्कर लगाए और उच्चाधिकारियों की शिकायत की तब 18 मई 2015 को माखी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था। 8 जुलाई 2015 को किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी होने पर पिता ने फिर शिकायत की। नौ जुलाई 2015 को पुलिस ने छेड़छाड़ के मुकदमे को गैंगरेप के मुकदमे में तरमीम कर अगले ही दिन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन जन्म के 35 दिन बाद ही उसकी मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन

महिलाओं के साथ बढ़े अपराध

rape victims eyebroker arrested
डेमो पिक
महिला सुरक्षा को लेकर भले ही अधिकारी बड़े-बड़े दावे कर रहे हों लेकिन महिलाओं के साथ अपराध के बढ़ते आंकड़े इस ओर इशारा कर रहे हैं कि महिला अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस फेल रही है। दुष्कर्म के मुकदमे में सुलह के लिए आरोपी पक्ष से बार-बार दबाव बनाए जाने की शिकायत पर भी माखी थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसका नतीजा यह हुआ कि आरोपी ने पीड़िता की आंखों की रोशनी ही छीन ली।
2017 में महिला अपराधों पर एक नजर
हत्या-01
दुष्कर्म-12
छेड़छाड़-13
दहेज हत्या-05
दहेज उत्पीड़न-12
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed