फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rape of student in fatehpur

दूध डेयरी में छात्रा को बंधक बनाकर रेप

Fri, 20 Jan 2017 11:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
rape of student in fatehpur
छात्रा के परिजनों ने पड़ोसी युवक पर रेप का मामला दर्ज कराया है
घर में सो रही छात्रा को अगवा कर युवक ने दूध डेयरी में बंध बना लिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। छात्रा के परिजनों ने पड़ोसी युवक पर रेप का मामला दर्ज कराया है। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। 
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार गुरुवार रात बरामदे में सो रहा था। आरोप है कि रात में किसी समय परिवार की किशोरी को पड़ोसी युवक मुंह दबाकर उठा ले गया। पास ही स्थिति दूध की डेयरी में ले जाकर रेप किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी बीए की छात्रा है। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने छात्रा को बिस्तर पर न देख खोजबीन शुरू की। इस दौरान वह पास ही स्थित डेयरी में मिली। इस दौरान आरोपी भाग निकला। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बकेवर एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed