फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rape confierm, not detect men

रेप की पुष्टि, आरोपी की पहचान नहीं

Sun, 03 Jan 2016 01:12 AM IST
कानपुर देहात ब्यूरो
कानपुर देहात ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से रेप मामले में शनिवार को पुलिस ने संदिग्ध युवकों की फोटो दिखाकर आरोपी की पहचान करवाने का प्रयास किए।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। शनिवार को मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव कहना है कि किशोरी से आरोपी के बारे सबूत जुटाए गए हैं।

आरोपी की धर पकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। किशोरी (12) बीते गुरुवार की देरशाम गांव में मंदिर जा रही थी। तभी मंदिर के रास्ते पर गांव के एक युवक ने उसे दबोच कर बलात्कार किया।
विज्ञापन


आरोपी युवक ने मारपीट कर किशोरी के सिर और चेहरे को भी जख्मी कर दिया। इधर, लापता किशोरी के नहीं मिलने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान पिता ने खेत के रास्ते पर किशोरी की पड़ी टोपी से पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरों के निशान के आधार पर वह खेतों पर पहुंचे। जहां उनकी पुत्री बेहोशी की हालत में पड़ी थी। अपर पुलिस अधीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया आरोपी युवक के खिलाफ सुबूत जुटा लिए गए हैं।


संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई है। संदिग्धों की फोटो दिखाकर किशोरी से पहचान कराई जा रही है। मामले जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि रेप के बाद किशोरी ने आरोपी युवक को पहचान करने का दावा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed