फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rape and murdered

धार्मिक नगरी बिठूर को किया कलंकित

Fri, 02 Feb 2018 02:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 02 Feb 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
 rape and murdered
डेमो पिक
धार्मिक नगरी बिठूर में गुरुवार रात कुछ एेसा हुआ, जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते हैं। यहां रात को जब लोग सो रहे थे तभी सन्नाटे को चीरते हुए एक कार आई। कार सवार युवकों ने उसमें से लहूलुहान युवती को  बाहर  निकाला और उसे सड़क किनारे फेंक िदया।  
विज्ञापन

  रात करीब 11.15 बजे कुरसौली गांव के मोड़ से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव  किसका है, यह पता नहीं चल सका। युवती के शरीर पर धारदार हथियार से वार के  निशान हैं। गले पर कसाव का  निशान होने से माना जा रहा है कि गला कस कर हत्या की गई है। उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। इससे रेप की भी आशंका जताई जा रही है।  युवती सफेद लैगी, नीला कुर्ता और क्रीम कलर का स्वेटर पहने हुए है। पैर में भूरे रंग का मोजा भी है। जबकि चप्पल शव से कुछ दूरी पर पड़ी मिली। फॉरेंसिक टीम को शव के पास कार के टायरों के निशान मिले हैं। सीओ कल्याणपुर ने बताया कि प्राथमिक जांच में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed