{"_id":"57d281b54f1c1ba83031b25c","slug":"rape-abetment-suicide-report-against-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के फेसबुक मैसेज ने खोला प्रेमिका की मौत का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के फेसबुक मैसेज ने खोला प्रेमिका की मौत का राज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 09 Sep 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पूर्व शहर के मोहल्ला रामनगर में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी जांच में पुलिस को फेसबुक एकाउंट से मिले मैसेजों के आधार पर हुए खुलासे के बाद छात्रा के पिता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ रेप व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला उरई कोतवाली में दर्ज करा दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राम नगर में एक सप्ताह पूर्व 20 वर्षीय छात्रा इच्छा ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में फांसी लगा ली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर जांच पड़ताल शुरू की थी।
पुलिस की छानबीन में छात्रा के मोबाइल फेसबुक अकाउंट में उसके प्रेमी का मैसेज का ब्यौरा मिला। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी प्रेमी देवेंद्र शुक्ला निवासी झांसी के खिलाफ रेप व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।