फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rajendra commited suicide responsibility gave mother and father

हथेली पर ‘मौत की वजह’ लिखकर मां-बाप को ‘जिंदगी का कलंक’ दे गया राजेन्द्र

Sat, 15 Apr 2017 07:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 15 Apr 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
rajendra commited suicide responsibility gave mother and father
हाथ में लिखा सुसाइड नोट, मृतक की फाइल फोटो, रोते-बिलखते राजेन्द्र के परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी में हमीरपुर जिले के जलालपुर गांव किनारे पुल की रेलिंग से झूलकर एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने जान देने से पहले अपनी हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए माता-पिता को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की पत्नी ने अपने सास, ससुर, जेठ व देवर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जलालपुर गांव निवासी कामता यादव के तीन बेटे हैं। जिसमें दो की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा राघवेंद्र व छोटा सचिन ईट भट्ठों में मजदूरी करते हैं। मझंला बेटा राजेंद्र (25) अपनी पत्नी सुमन व सात माह के बेटे प्रिंस के साथ मां-बाप से अलग रहता था। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर मां-बाप से उसका अक्सर झगड़ा होता था। पिता छोटे बेटे सचिन की शादी होने तक बंटवारा नहीं करना चाहते थे। राजेंद्र गांव में छोटी सी रेडीमेड कपड़ाें की दुकान खोलकर गुजारा करता था। मंगलवार को भेड़ी मेले में दुकानदारी करने के बाद वह घर वापस आया था। बंटवारे को लेकर मां-बाप से फिर झगड़ा हो गया और देर शाम वह घर से निकल गया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव बेतवा नदी किनारे बने पुल की रेलिंग से लटका देखा। मृतक ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें मौत के लिए माता-पिता को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की पत्नी सुमन ने भी थाना पुलिस को तहरीर देकर सास, ससुर, जेठ व देवर पर उत्पीड़न करने व पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष कंबोद सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मासूम के सिर से उठा पिता का साया
सरीला। राजेंद्र की शादी दो साल पहले हुई थी। उसका छह माह का बेटा चलना भी सीख नहीं पाया था कि उसके पिता का सिर से साया उठ गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सुमन ने बताया कि 29 अप्रैल 2015 को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन उसके पति को निठल्ला कहकर लड़ते रहते थे और पैतृक संपत्ति में कोई हिस्सा भी नहीं दे रहे थे। तंगहाली से वह परेशान थे। उसने थाना पुलिस को दी तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि उसके देवर सचिन की नियत उसके प्रति ठीक नहीं थी। परिवार के लोगों की प्रताड़ना के चलते उसके पति ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed