फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rain in lucknow but kanpur droughtful

लखनऊ पर जमकर बरसे मेघा, कानपुर सूखा

Wed, 14 Sep 2016 07:35 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Sep 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
rain in lucknow but kanpur droughtful
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश में आए क्षेत्रिय चक्रवात की वजह से राजधानी लखनऊ में जमकर बारिश हुई तो वहीं कानपुर बिना बारिश के सूखा रहा। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के हिसाब से हल्की बारिश भी नहीं हो सकी। इसी का नतीजा रहा कि अधिकतम पारा चढ़ गया।
विज्ञापन

 

आसपास के इलाकों में उमस भरी गर्मी से राहत

बारीश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पूर्वी हवाओं की गति बुधवार को 10 किलो मीटर प्रति घंटा रही। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। यह गत मंगलवार को 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। वहीं न्यूनतम पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

 

वातावरण की नमी और बढ़ने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। सुबह की नमी 93 फीसदी और दोपहर की नमी 75 फीसदी रही। 
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि मानसून सक्रिय है लेकिन तेज बारिश के आसार कम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्षेत्रीय चक्रवात की सक्रियता बढ़ी है। इसी वजह से लखनऊ सहित यूपी के कुछ जिलों में बुधवार को बारिश हुई है। अगस्त की तरह सितंबर में भी पूर्वानुमान के हिसाब से बारिश नहीं हो रही है। अब किसानों को अलर्ट रहना होगा। धान की फसलों की सिंचाई समय से करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed