{"_id":"584ceb9b4f1c1b753a2c32ff","slug":"protesters-suicide-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ घोटालों की ‘आग में झुलसकर’ मर गया प्रदर्शनकारी राजकुमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गड़बड़ घोटालों की ‘आग में झुलसकर’ मर गया प्रदर्शनकारी राजकुमार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे कुर्क अमीन ने किया आत्मदाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंजूनाथ और सीएमओ विनोद आर्या के बाद सरकारी विभागों में चल रहे गड़बड़ घोटालों का खुलासा करने वाले एक और सरकारी मुलाजिम को आखिर अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। अपने ऊपर रकम हड़पने का आरोप झेल रहे कानपुर देहात एक अमीन ने शुक्रवार देररात लखनऊ हजरतगंज के लक्ष्मण मेला पार्क में धरना-प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह कर लिया। साथियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस अज्ञात व्यक्ति की हत्या करके शव जलाए जाने की आशंका जताते हुए छानबीन कर ही रही थी कि धरनास्थल पर अमीन के बिस्तर के नीचे मिले सीएम को संबोधित पत्र से हड़कंप मच गया।
इंस्पेक्टर हजरतगंज डीके उपाध्याय ने बताया कि लक्ष्मण मेला पार्क के पास नई बनी सड़क पर शनिवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का बुरी तरह जला शव मिला। सिर पर कुछ बाल ही बचे थे और पैर के पंजों पर जले हुए मोजे चिपके थे। जीभ निकली हुई थी। छानबीन में लगा कि अज्ञात स्थान पर हत्या करके शव किसी गाड़ी से लक्ष्मण मेला पार्क के पास ले जाकर जलाया गया। शिनाख्त न होने पर शव को लावारिस में दर्ज करके मॉर्च्युरी भेजा गया और छानबीन शुरू की गई। इस बीच उत्तर प्रदेश सहकारी संग्रह (कुर्क अमीन) संघ के महामंत्री मुनीश कुमार मिश्रा ने धरना-प्रदर्शन में कानपुर देहात से आए अपने साथी राजकुमार कुरील के आत्मदाह की जानकारी दी। पुलिस को बताया कि एक जून से जारी धरना-प्रदर्शन में राजकुमार शामिल था। उसने प्रदर्शनकारियों के साथ बैठकर रात नौ बजे खाना खाया। इसके बाद सभी लोग धरनास्थल पर सो गए। राजकुमार शनिवार सुबह नजर नहीं आया।
एसएसपी के आदेश पर हरकत में आई पुलिस
हजरतगंज पुलिस की टालमटोल पर संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा व महामंत्री मुनीश कुमार ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। बताया कि कानपुर के सरसौल विकासखंड में कार्यरत कुर्क अमीन राजकुमार कुरील को साधन सहकारी समिति रहनस व महुआगांव के सचिव सोमवंशी व आंकिक विनोद सिंह ने बुरी तरह फंसा दिया था। धरनास्थल पर राजकुमार के बिस्तर के नीचे से मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र मिला है। छह दिसंबर को लिखे पत्र की आखिरी लाइन में उसने खुदकुशी का जिक्र किया है। मामले की गंभीरता देखते हुए एसएसपी मंजिल सैनी ने एएसपी सिटी पूर्वी शिवराम यादव, सीओ हजरतगंज अशोक वर्मा व इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय को कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
कानपुर से आए बेटे-भाई ने की शिनाख्त
गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने राजकुमार के परिवारीजनों को कॉल की। कानपुर के डूडाबेल जथरौली से आए भाई प्रेमपाल व बेटे धर्मेंद्र ने हजरतगंज पुलिस के साथ मॉर्च्युरी जाकर शव की शिनाख्त की। एसएसपी ने परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
सीएम को लिखी थी चिट्ठी
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार ने छह दिसंबर को सीएम को संबोधित पत्र में लिखा कि 15 मई को 91740 रुपये की वसूली के तीन वाउचर जमा करने जा रहा था कि रहनस व महुआगांव स्थित साधन सहकारी समिति के सचिव सोमवंशी ने आंकिक राजेश सिंह की मौजूदगी में पैसों की जरूरत बताकर दो दिन के लिए रकम मांगी। विश्वास में रकम देकर वह धरना-प्रदर्शन में चला आया और सचिव ने सरकारी खाते में रकम जमा नहीं की, बल्कि उस पर ही रकम हड़पने का आरोप लगा दिया। उसने दोनों के गड़बड़ घोटालों का जिक्र करते हुए लिखा कि सभी परिस्थितियों को सोचकर जीने की क्षमता नहीं रही और आहत होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहा है।
डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस
एएसपी सिटी पूर्वी शिवराम यादव ने बताया कि बुरी तरह जले शव के पैर व चेहरे का कुछ हिस्सा बचा था। शिनाख्त में गलती की संभावना को ध्यान में रखते हुए इंस्पेक्टर को डीएनए टेस्ट कराने के आदेश दिए गए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद स्थिति काफी हद तक स्पष्ट होने की संभावना है।