{"_id":"5bbf1a53867a5528650509fc","slug":"prisoner-been-killed-by-hitting-brick-on-head","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल में कैदी की ईंट मार कर हत्या, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंट्रल जेल में कैदी की ईंट मार कर हत्या, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 11 Oct 2018 06:30 PM IST
सार
- घायल को कानपुर ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
- जेलर ने आरोपी कैदी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में फर्रुखाबाद के सेंट्रल जेल में सजा काट रहे वृद्ध को ईंट मार कर साथी ने घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर कैदी को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी हालत खराब होने पर बंदी रक्षकों ने उसे कन्नौज के जिला अस्पताल में दिखाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। जेलर की तहरीर पर पुलिस ने गैरइरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कानपुर देहात थाना अकबरपुर के गांव हरीरामपुरवा मुबारकपुर साटा निवासी गौरीशंकर(74) पुत्र हेमराज सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में आजीवन सजा सर्किल संख्या एक बैरक संख्या एक में काट रहा था। इसी बैरक में फतेहपुर थाना अशोक नगर के गांव कुसुंबी निवासी चंद्रहास पांडेय पुत्र शिवराम भी हत्या में सजा काट रहा है।
गुरुवार तड़के 3.15 बजे गौरीशंकर सर्किल संख्या एक बैरक संख्या एक में था। उसी समय चंद्रहास ने बैरक में रखी ईंट को उठा कर सो रहे गौरीशंकर के सिर पर मार दी। चीख की आवाज होने पर बैरक में लेटे अन्य कैदी जाग गए। शोर होने पर कैदियों ने जैसे तैसे चंद्रहास को पकड़ कर अलग किया। इसकी सूचना बंदी रक्षकों को हुई तो वह लोग आनन फानन में मौके पर पहुंच गए।

घायल को जेल के अस्पताल में लाया गया। वहां से उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर राजकिशोर ने उसका इलाज किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने कैदी को कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बंदी रक्षक इसकी जानकारी जेल प्रशासन को देकर उसे कानपुर ले जा रहे थे।
रास्ते में गौरीशंकर की हालत खराब होने पर बंदी रक्षकों ने कन्नौज के जिला अस्पताल में ले जाकर उसे दिखाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर बंदी रक्षकों ने जेल प्रशासन को दी। जेलर पीके सिंह ने फतेहगढ़ कोतवाली में आरोपी चंद्रहास पांडेय के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल झांझन लाल ने बताया कि गैरइरादतन हत्या में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
उधर, जेलर ने बताया कि गौरीशंकर उनकी जेल में 4 सितंबर 2005 में आया था। उन्होंने ने बताया कि चंद्रहास की दिमागी हालत सही नहीं है। ईंट मारने के बाद जोर जोर से चिल्लाने लगा था। आरोपी का परिवार इस समय फतेहपुर थाना देवीगंज के गांव भिखारीपुर में रहता है।