फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Primary teacher rape was unconscious mms video viral

प्राइमरी टीचर को बेहोश कर किया रेप, एमएमएस वीडियो हुआ वायरल

Thu, 06 Oct 2016 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Oct 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
Primary teacher rape was unconscious mms video viral
एमएमएस हुआ लीक
महोबा कुलपहाड़ के प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर को बेहोशी की दवा खिलाकर पड़ोसी युवक ने उसका रेप किया। रेप का एमएमएस बनाकर वायरल करने की धमकी देकर वह शिक्षिका का लगातार मानसिक, शारीरिक और आर्थिक उत्पीड़न करता रहा। तीन वर्ष बाद बुधवार को एमएमएस वायरल होने पर शिक्षिका ने कुलपहाड़ कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

शिक्षिका ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि वर्ष 2013 में उसका पड़ोसी घर आया। उसने कोल्डड्रिंक में नशीली दवा पिला दी। बेहोश होने पर आरोपी ने रेप किया और रेप का एमएमएस बना लिया। इसके बाद वह एमएमएस उजागर करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। लड़की लोकलाज के भय से यह बात किसी को नहीं बता सकी। इसके बाद आरोपी ने बुधवार को उसका एमएमएस वायरल कर दिया। शिक्षिका की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली एसएसआई ध्यान सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी अखिलेश चौबे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed