{"_id":"57d54c174f1c1ba83031cbe8","slug":"potato-filled-truck-driver-hostage-cleaner-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर-क्लीनर को बंधक बनाकर आलू भरा ट्रक लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर-क्लीनर को बंधक बनाकर आलू भरा ट्रक लूटा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 11 Sep 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया अछल्दा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हवाई पट्टी नहर पुलिया के पास बदमाशों ने चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर आलू भरा ट्रक लूट लिया। किसी तरह छूट कर आए चालक और क्लीनर ने रविवार को ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों में अछल्दा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी की। ट्रक चालक की तहरीर पर कार सवार नौ अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
तहरीर में ट्रक मालिक बटेश्वर प्रसाद पुत्र श्यामजी निवासी किदवई नगर कानपुर ने बताया कि आठ सितंबर को ट्रक चालक मुजफ्फर हुसैन और क्लीनर नूर मोहम्मद ट्रक में आलू लादकर गोरखपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान रात दो बजे चालक ने ट्रक को सैफई थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी नहर पुलिया के पास चाय पीने के लिए रोका। इसके बाद वह ट्रक लेकर कुछ दूर बढ़े थे कि एक कार ट्रक के आगे पहुंचकर रुक गई। कार सवार लोगों ने ट्रक रोकने का इशारा किया। इस पर उसने ट्रक रोक दिया। इस पर कार सवार करीब नौ लोगों ने असलहों के बल पर क्लीनर व चालक को बांधकर कार में डाल लिया। कुछ बदमाशों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। बदमाश दोनों को लेकर करीब दो घंटे तक घूमते रहे। इसके बाद चालक व क्लीनर को पक्का तालाब भरथना जिला इटावा में छोड़कर चले गए। थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि पूछताछ में ट्रक चालक मुजफ्फर हुसैन ने बताया कि कार से उतारते समय बदमाशों ने सौ-सौ रुपये देकर भाग जाने को कहा। इस पर दोनों वहां से भागते हुए अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम भाईपुरा पहुंचे। जहां ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया। यहीं से फोन से ट्रक मालिक बटेश्वर को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना इटावा क्षेत्र में हुई है। जबकि वहां से चालक व कंडक्टर पैदल भागते हुए उनके थानाक्षेत्र के ग्राम भाईपुरा पहुंचे थे। इस मामले में ट्रक मालिक की तहरीर पर थाना पुलिस ने कार सवार नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।