इटावा फ्रेंड्स कॉलोनी के कोकपुरा इलाके में बुधवार सुबह बूट पॉलिश कर पेट पालने वाले किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव मटर मिल गोदाम के पास मिला है। घरवालों ने गोदाम के गार्ड पर गोली मारने का आरोप लगाया। हालांकि अभी तक परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हुई है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कोकपुरा की कंजड़ बस्ती में रहने वाला 16 वर्षीय ओमी पुत्र अभिलाख बूट पॉलिस व बैग में चैन लगाने का काम करता था।
{"_id":"5bd9d5aabdec2269c33c55a3","slug":"poor-teenage-boy-murder-in-kannauj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच के बदले मिली मौत, बूट पॉलिश कर पेट पालने वाले किशोर का जिस्म चीर गई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले में शौच के बदले मिली मौत, बूट पॉलिश कर पेट पालने वाले किशोर का जिस्म चीर गई गोली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 01 Nov 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमो पिक
चाची रामा पत्नी बंटी ने बताया कि उसके मुहल्ले के सभी लोग सुबह शौच के लिए खुले में जाते हैं। सुबह लगभग चार बजे ओमी भी शौच के लिए गया था। कुछ देर बाद दो गोलियां चलने की आवाज सुनीं तो सभी लोग बाहर निकले। ओमी के नहीं मिलने पर परिजन उसको ढूंढते हुए मटर मिल गोदाम के पास पहुंचे तो वहां खून पड़ा हुआ था। थाने पहुंचने पर पता चला कि पुलिस ओमी को लेकर जिला अस्पताल गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
डेमो पिक
ओमी के परिजनों ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बात की तो उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। इधर, शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ओमी के गोली लगने की पुष्टि हुई। चिकित्सक ने बताया कि गोली ओमी के शरीर के आरपार हो गई। इससे उसकी मौत हो हुई है। उधर, भाई गोविंदा का आरोप है कि उसका भाई सुबह शौच के लिए गया था, तभी मटर मिल के गोदाम के गार्ड ने तार चोरी करने की आशंका के चलते बंदूक से फायर किया। गोली लगने से ओमी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
बूट पॉलिश व बैग में चैन लगाता था ओमी
परिजनों ने बताया कि ओमी के पिता अभिलाख की लगभग एक साल पहले और उसकी मां की उसके दो माह बाद मृत्यु हो गई थी। ओमी का एक बड़ा भाई गोविंदा है जिसका सिर्फ एक हाथ है और वह भी बूट पॉलिश कर घर पालता था। ओमी की एक शादीशुदा व दो छोटी बहनें हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

ओडीएफ की पोल खोल गई ओमी की मौत
प्रशासन जिले को खुले में शौच मुक्त कराने को लेकर अपनी पीठ ठोकता रहता है और पुरस्कार व प्रमाण पत्रों की झड़ी लगी हुई है। वहीं कोकपुरा क्षेत्र में स्थिति ग्रामीण क्षेत्र से कहीं बदतर है। यहां के सभी लोग सुबह तड़के स्त्री व पुरुषों के लिए निर्धारित अलग-अलग क्षेत्रों में खुले में शौच करने जाते हैं। बुधवार तड़के चार बजे ओमी शौच के लिए ही निकला था, लेकिन उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने ओमी की जान तो ले ही ली, जिले में ओडीएफ की पोल खोल कर भी रख दी। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद ओमी के परिवारीजनों ने बताया कि गरीब होने के बावजूद उन्हें शौचालय नहीं दिए गए।