फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमलेश तिवारी हत्याकांडः इनपुट के बाद संदिग्धों की तलाश में भटकती रही पुलिस

Tue, 22 Oct 2019 01:55 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Oct 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Police went on location of suspects in Kamlesh Tiwari murder case
संदिग्ध की फोटो पुलिस कर्मियों को दिखाते बेनीगंज कोतवाल दीपक रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर हरदोई रेलवे स्टेशन पर लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को रोककर तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी ट्रेन में ही जांच अभियान चलाते हुए लखनऊ तक चले गए।
Police went on location of suspects in Kamlesh Tiwari murder case
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में कमलेश तिवारी हत्याकांड को लेकर रविवार रात स्थानीय पुलिस को जांच एजेंसियों से कुछ महत्वपूर्ण इनपुट मिले। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने रात में ही सद्भावना एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस और तड़के आने वाली लखनऊ मेल में सघन तलाशी अभियान चलाया।
Police went on location of suspects in Kamlesh Tiwari murder case
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसियों ने शाहजहांपुर से आगे स्टेशन पर लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में सघन तलाशी का अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए थे। एसपी आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के अलावा कई कोतवाल भी तलाशी अभियान में लगे रहे। एसपी और कई पुलिस अधिकारी जांच अभियान चलाते हुए लखनऊ तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police went on location of suspects in Kamlesh Tiwari murder case
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इस पूरी कवायद में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कमलेश तिवारी हत्याकांड के संदिग्धों को लेकर इनपुट मिला था और इसके चलते विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
Police went on location of suspects in Kamlesh Tiwari murder case
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की फोटो देख चेहरे मिलाती रही पुलिस
जांच एजेंसियों से मिली हत्याकांड में शामिल लोगों की फोटो से ट्रेनों में सवार लोगों के चेहरे का मिलान करने की कवायद पुलिस ने की। ट्रेन से हरदोई स्टेशन पर उतरने वालों और हरदोई स्टेशन से चढने वालों के चेहरे भी फोटो से मिलाए गए। ट्रेनों में चले विशेष जांच अभियान से यात्रियों में भी अफरा तफरी रही। हालांकि पुलिस यात्रियों को भरोसा दिलाती रही कि कोई खास बात नहीं है और सामान्य तलाशी अभियान चल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed