{"_id":"6ae2449ad37001b0a10bf157","slug":"a-policeman-who-arrived-at-the-fair-to-resolve-a-dispute-was-slapped-deoria-news-c-208-1-deo1030-195360-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेले में विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाही को थप्पड़ मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेले में विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाही को थप्पड़ मारा
विज्ञापन
देवरिया। गौरीबाजार क्षेत्र के इंदूपुर मेले में मंगलवार देर शाम विवाद सुलझाने पहुंचे मदनपुर थाने के एक सिपाही को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा नेता के भाई श्याम सिंह सोलंकी ने सिपाही राजकेश्वर से कहासुनी के बाद उन्हें थप्पड़ मार दिया।
मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बुधवार देर रात रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद के लक्ष्मीपुर स्थित आवास के गेट से श्याम सिंह सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
मंगलवार देर शाम इंदूपुर मेले में कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था। मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात मदनपुर थाने के आरक्षी राजकेश्वर मौके पर पहुंचे और विवाद का कारण पूछने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद श्याम सिंह सोलंकी से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर श्याम सिंह ने सिपाही को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद आरक्षी ने इसकी सूचना गौरीबाजार के थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद आरक्षी और मेले में घायल हुए युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने श्याम सिंह सोलंकी और शिवम तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसी क्रम में श्याम सिंह सोलंकी को विधायक के आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
सीओ रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि इंदूपुर मेले में पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। विवाद सुलझाने पहुंचे आरक्षी के साथ मारपीट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।