फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Health of youth in custody deteriorates at police station

Deoria News: हिरासत में लिए गए युवक की थाने में बिगड़ी तबीयत

Thu, 29 Oct 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Health of youth in custody deteriorates at police station
देवरिया/भाटपाररानी। भाटपाररानी थाने में हिरासत में लिए गए युवक इरफान आलम की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। युवक का गोरखपुर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खामपार निवासी इरफान आलम को शिकायत की जांच के सिलसिले में मंगलवार शाम करीब सात बजे थाने लाया गया था। कुशीनगर निवासी दुर्गेश बांसफोर ने उस पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया था। बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे युवक ने तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां से बेहतर उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर उपचार की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने की शिकायत की जांच के लिए थाने लाया गया था। बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उसे सीएचसी भाटपाररानी ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मिर्गी का दौरा पड़ने की बात बताई। इसके बाद उसे परिजनों के साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed