{"_id":"6ae1f09823097855cc054aa8","slug":"machinery-for-irrigation-and-drinking-water-schemes-stolen-in-beenu-village-supply-disrupted-solan-news-c-176-1-sln1017-183047-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीनू गांव में सिंचाई और पेयजल योजनाओं की मशीनरी चोरी, आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीनू गांव में सिंचाई और पेयजल योजनाओं की मशीनरी चोरी, आपूर्ति ठप
Thu, 29 Oct 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
दोनों योजनाएं हुई ठप, ग्रामीणों को झेलनी पड़ेगी परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। कंडाघाट उपमंडल की चायल घाटी स्थित ग्राम पंचायत बांजनी के बीनू गांव में उठाऊ सिंचाई और पेयजल योजनाओं के पंप हाउस से मशीनरी चोरी होने के कारण दोनों योजनाओं की आपूर्ति ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है और सिंचाई सुविधा बंद होने से किसानों की फसलें सूखने के कगार पर हैं।
जानकारी के अनुसार, बीनू-थरोला उठाऊ सिंचाई योजना और बीनू पेयजल योजना के पंप हाउस अश्वनी खड्ड के किनारे साधुपुल के समीप स्थित हैं। यहां से मोटर स्टार्टर और केबल सहित लाखों रुपये की मशीनरी चोरी हो गई है। इसके चलते दोनों योजनाएं बंद पड़ी हैं।
विभाग के कार्यवाहक कनिष्ठ अभियंता पीयूष गोयल ने चोरी की घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी यहां चोरी हो चुकी है। ऐसे में सिंचाई योजना की यूजर कमेटी और ग्राम पंचायत बांजनी को निगरानी व्यवस्था में सहयोग करने के लिए पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि विभाग के पास रात के समय चौकीदारी के लिए पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध नहीं है। दोनों योजनाओं को जल्द चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।