{"_id":"fe4423cc250f01cfb78075f597cffbf0","slug":"police-searching-in-dehat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sun, 04 Jan 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
औरैया जिले में कंटेनर चालक की हत्या कर बोलेरो लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों की तलाश में औरैया और देहात पुलिस जुटी हुई है।
देररात तक देहात पुलिस के हाथ में हत्या से जुड़ा कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस कंटेनर खलासी की तलाश में अन्य कंटेनर चालकों से संपर्क करने में जुटी हुई है। पुलिस ने कौरौवा गांव के कई लोगों से पूछताछ की है।
औरैया जिले के मामा होटल के बाहर से बोलेरो से लदे कंटेनर ट्रक को चालक राधे उर्फ राजा गुर्जर निवासी निमली खुर्द थाना सवाई जिला माधवपुर, राजस्थान की हत्या कर लूट लिया गया।
चालक की लाश होटल से 100 मीटर दूर पड़ी मिली थी। लेकिन कंटेनर ट्रक को कानपुर देहात जिले के डेरापुर थाना अंतर्गत कौरौवा स्थित एक डिग्री कालेज के सामने लावारिस हालत में खड़ा मिला है।
विज्ञापन
ट्रक से एक बोलेरो लूटकर घटना को अंजाम दिया गया है। औरैया सीओ सिटी शिवराज समेत एसओ सिकंदरा जयप्रकाश, एसओ डेरापुर राकेश यादव, रसधान चौकी प्रभारी आलोक उमराव, कांधी चौकी प्रभारी विष्णुकांत तिवारी मौके पर पहुंचे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने कौरौवा में खड़े कंटेनर के बावत स्थानीय लोगों से जानकारी की साथ ही पुलिस कंटेनर के खलासी की तलाश में जुटी हुई है।
बोलेरो लूट घटना के प्रत्यक्षदर्शी कौरौवा गांव निवासी कल्लू प्रकाश और अनिल का कहना है कि वह सुबह रास्ते से निकल रहे थे। तभी दो युवक कंटेनर से बोलेरो निकालते दिखे।
उत्सुकता वश वह खड़े होकर देखने लगे। तभी उन दोनों ने कहा कि तुम यहां खड़े होकर कंटेनर ट्रक की रखवाली करो। लौट कर आने पर तुम्हें 2-2 हजार रुपये अलग से दूंगा।
यह कहकर दोनों लुटेरे बोलेरो में बैठकर तेजी से चलते बने। अनिल और कल्लू ने बताया कि दोनों युवकों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के करीब है।
चालक की हत्याकर कंटेनर लूटने की सूचना जैसे ही संतोष गिल अर्थ मूवर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर राजेश अवस्थी को मिली।
उन्होंने जीपीएस सिस्टम के माध्यम से कंटेनर ट्रक डेरापुर क्षेत्र के कौरौवा में खड़े होने की लोकेशन मिली। औरैया पुलिस ने देहात पुलिस से संपर्क कर कंटेनर को खोज निकला। पुलिस कंटेनर के केबिन खुलने का इंतजार कर रही है।