फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police reached the information of receiving the dead body

जालौन: शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस, मौके पर पुतला मिलने से हैरान

Sat, 13 Feb 2021 07:46 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Feb 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Police reached the information of receiving the dead body
माइनर के किनारे मौजूद एट पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी में जालौन जिले के एट में माइनर पुल के नीचे शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस के हाथ जब प्लास्टिक का पुतला लगा तो वह भी दंग रह गई। पुतले को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। पूरे दिन इलाके में पुतले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी रहीं।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर थाने में समाधान दिवस चल रहा था, तभी पुलिस को सूचना मिली कि  ग्राम कंकन खेरा के बगल से निकला माइनर पुल के नीचे शव फंसा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा की अंदर से शव लगभग 12 13 साल की उम्र वाले बच्चे के पैर दिख रहे थे।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने गांव के कुछ गोताखोरों को बुलाकर पुल के नीचे जाकर जब शव को निकालने की कोशिश की तो उनके हाथों में प्लास्टिक का बना हुआ पुतला आया। तब तक मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो चुकी थी। पुलिस ने पुतले को बाहर निकालकर उसे गड्ढे में दबवा दिया। पुलिस का कहना है कि पुतले को देखकर ही शव की गलतफहमी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed