फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police inspector misbehave with advocate

दराेगा ने काटी थाने पहुंचे वकील की चाेटी, फिर मचा घमासान

Fri, 12 Jan 2018 04:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 12 Jan 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
police inspector misbehave with advocate
डेमो पिक

यूपी के फतेहगढ़ में मारपीट व फायरिंग के बाद थाने पहुंचे दो पक्षों में से पुलिस ने एक पक्ष के अधिवक्ता की चोटी काट दी। इससे गुस्साए अधिवक्ताओं ने गुरुवार को कोतवाली का घेराव किया। न्यायिक कार्य से भी विरत रहे। बवाल बढ़ता देख एएसपी ने आरोपी दरोगा को निलंबित व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। 

विज्ञापन



फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर कलां निवासी अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार शर्मा और डा. दयानंद कटियार में रंजिश चल रही है। बुधवार रात दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। कर्नलगंज चौकी प्रभारी अनिल भदौरिया मौके पर पहुंचे। शैलेंद्र शर्मा, उनके साथ इंद्रा नगर निवासी बड़े ठाकुर उर्फ शैलेंद्र व इसी मोहल्ले के अमित तिवारी को कोतवाली ले लाए।
विज्ञापन


यहां तलाशी में तीनों के पास तमंचे मिले। पुलिस ने डा. दयानंद कटियार की तहरीर पर वकील व उनके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथी की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान कर दिया। वे कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस बीच वकील शैलेंद्र शर्मा ने दरोगा व सिपाहियों पर चोटी काटकर अपमानित करने, मारपीट करने, मोबाइल व गाड़ी तोड़ने का आरोप लगाया तो अधिवक्ताओं का गुस्सा और भड़क उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह व सीओ सिटी शरद चंद्र कोतवाली पहुंचे। एएसपी ने दरोगा अनिल भदौरिया को निलंबित व सिपाही सुरेंद्र सिंह और नवनीत यादव को लाइन हाजिर कर मामले की जांच सीओ को सौंप दी। इस पर अधिवक्ता शांत हो गए। 


दूसरी ओर शैलेंद्र शर्मा की मां श्यामादेवी ने दूसरे पक्ष के दयानंद कटियार, उनकी पत्नी व पुत्र अभिनव के खिलाफ घर में घुस कर बेटे से मारपीट व फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई। एएसपी ने बताया कि वकील के आरोपों की जांच कराई जा रही है। आरोप सही मिले तो सख्त कार्रवाई होगी। शाम को वकील और उनके दो साथियों का लोहिया में मेडिकल कराकर उन्हें कोतवाली से जमानत दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed