{"_id":"589829ab4f1c1b8952378413","slug":"police-found-a-diary-from-arushis-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुभव मित्तल की बीवी आयुषी के घर मिली डायरी कर सकती है कई खुलासे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनुभव मित्तल की बीवी आयुषी के घर मिली डायरी कर सकती है कई खुलासे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
आयुषी के घर से मिली डायर की जांच की जा रही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3700 करोड़ की ऑनलाइन ठगी की आरोपी एब्लेज इंफो की डायरेक्टर आयुषी अग्रवाल के घर से एसटीएफ और ईडी को एक ऐसी डायरी मिली है जिसमें कई राज छुपे हैं। डायरी में कुछ लोगों के नाम कोड वर्ड में लिखे गए हैं। इसकी जांच की जा रही है।
ईडी की चार सदस्यीय टीम रविवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे एसटीएफ के साथ आयुषी के कानपुर हरजेंदर नगर-2 बाबूलाल हाता, शिवकटरा रोड स्थित घर पहुंची। घर के दरवाजे पर ताला लटका था। परिवार को कोई सदस्य मौजूद नहीं था। एसटीएफ और ईडी टीम ने घर का ताला तोड़ा और तलाशी ली। कागजात और फोटोग्राफ समेत तमाम साक्ष्य जुटाए। किराएदारों से आयुषी के परिवार और करीबी लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। यह भी जाना कि आयुषी कितने दिन पहले यहां आई थी। माता-पिता कब घर बंद करके गए। माना जा रहा है कि आयुषी ने किसी परिचित या रिश्तेदार के घर में शरण ले रखी है। सूत्रों की मानें तो टीम ने आयुषी की मां मीना की वह फोटो भी कब्जे में ली है जिसमें एलआईसी अफसर सम्मानित कर रहे हैं। फोटो के जरिए टीम रमेश अग्रवाल नाम के शख्स को पहचानना चाहती है। मामले में रमेश अग्रवाल की भी तलाश है। ईडी के सहायक निदेशक सुशील कुमार ने आयुषी की मां का घर सीज करने के बाद चकेरी पुलिस को इसकी सूचना दी।
एलआईसी एजेंट हैं मीना
आयुषी की मां मीना अग्रवाल एलआईसी की एजेंट है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मीना के कमरे को साक्ष्य होने के अंदेशे पर सील किया। टीम के एक अधिकारी ने बताया कि हम ठगी से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए आए हैं, कुछ प्रपत्र, फोटो आदि मिले हैं। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
बाइक से पहुंची टीम, लोकल पुलिस को भनक तक नहीं
किसी को शक न हो, इसलिए प्रवर्तन निदेशालय की टीमें बाइकों से पहुंची। यहां तक कि लोकल पुलिस को भी इसकी सूचना नहीं दी गई। कई घंटों की कार्रवाई के दौरान लोकल पुलिस को भनक तक नहीं लगी। शाम तक छानबीन चलती रही।