{"_id":"58bad15f4f1c1b2e4d830bc3","slug":"pinki-commit-suicide-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंकी की मौत ने झुठलाये पुलिस और वूमन पॉवर लाइन के सारे दावे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिंकी की मौत ने झुठलाये पुलिस और वूमन पॉवर लाइन के सारे दावे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले बदमाश लड़कों द्वारा की गई अश्लील छेड़छाड़ बाद में पुलिस और वूमन पॉवर लाइन की अनसुनी से परेशान होकर पिंकी ने खुद को मौत के हवाले कर दिया। पिंकी की मौत से नाराज घरवालों ने थाने में जमकर हंगामा काटा। मामला यूपी के महोबा जिले का है।
महोबा शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी पिंकी (20) पुत्री नंदलाल अहिरवार मां चंद्रिका महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। कॉलेज आते-जाते समय पड़ोस का ही राजू साहू व सोनू उससे छेड़खानी करते थे। मोबाइल पर भी अश्लील बातें करते थे। लोक लाज के भय से करीब एक माह तक छात्रा खामोश रही। शोहदों के हौसले बढ़ते गए। 15 फरवरी को छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी।
परिजनों ने 16 फरवरी को कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। परिजनों के मुताबिक तत्कालीन कोतवाली प्रभारी जेपी यादव ने उन्हें हड़काकर भगा दिया। 18 फरवरी को दोबारा तहरीर दी। इसके बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने 28 फरवरी को अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली के एसएचओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने इसके बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। कार्रवाई न होने से शोहदों के हौसले और बढ़ गए। यह पिंकी को रास्ते में छेड़छाड़ कर परेशान करने लगे।
पिंकी ने 1090 वूमेन पॉवर लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी । यहां से भी कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पिंकी ने शुक्रवार की रात करीब 10 बजे जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।