फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   piece of iron on track reversing left mahananda train

पलटते बची महानंदा एक्सप्रेस, आखिर कौन रच रहा ट्रेन हादसों की साजिश?

Sun, 05 Mar 2017 09:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
piece of iron on track reversing left mahananda train
डेमो पिक
दिल्ली-हावड़ा रूट पर मैथा स्टेशन के पास शनिवार शाम महानंदा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। पटरी पर लोहे का टुकड़ा पड़े होने से ट्रेन लहराने लगी। इस पर ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। बाद में रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। फिर ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन पलटाने की साजिश कानपुर में बैठकर कौन रच रहा है ये सवाल सबको परेशान किए हुए है।
विज्ञापन


मैथा स्टेशन के पास लोहे का टुकड़ा पटरी पर जानबूझ कर रखा गया या किसी ट्रेन से टूटकर गिरा, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। मैथा से आगे रूरा रेलवे स्टेशन पर 28 दिसंबर को अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस पलट चुकी है। दिल्ली से अलीपुरद्वार जा रही सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस रूरा से शाम 4:00 बजे चली। करीब 4:30 बजे मैथा के पास पहुंची। इसी दौरान ट्रेन अचानक डगमगाने लगी। ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। गार्ड और ड्राइवर ने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। थोड़ी देर बाद रेलवे कर्मी वहां पहुंची। चेकिंग के दौरान पता चला कि ट्रैक पर लोहे का बड़ा टुकड़ा रखा था जिस पर पहिए चढ़ने से ट्रेन डगमगाने लगी थी। इसके बाद कर्मचारियों ने पूरी ट्रेन की गहनता से जांच की। इंजन और बोगी फिट पाने पर ट्रेन को शाम 4:54 बजे वहां से रवाना किया गया। इस दौरान कुछ ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोके रखा गया।
विज्ञापन


रेल अफसरों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रैक पर लोहे का एक टुकड़ा रखा था। किसी ने इसे जान बूझकर रखा था या मामला कुछ और है, अभी इस पर स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। जांच कराई जाएगी। दूसरी ओर मैथा से पहले भाऊपुर स्टेशन के पास शनिवार को कानपुर से आगरा जा रही आगरा इंटरसिटी से एक जानवर टकरा गया। इसके बाद ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। ड्राइवर की सूचना पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। जानवर को ट्रैक से हटाया। तब ट्रेन आगरा के लिए रवाना हुई। इस दौरान 20 मिनट तक ट्रेन वहां खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed