खेत में छिड़काव के समय मुंह में गया कीटनाशक, माैके पर माैत
अाैरैया के बेला गांव नुनारी में गुरुवार को खेतों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे एक किशोर की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के निकटवर्ती नुनारी निवासी कृपाराम शर्मा का पुत्र सत्यम (13) गुरुवार की सुबह खेत में कीटनाशक छिड़काव रहा था।
इसी दाैरान उसके मुंह में कुछ कीटनाशक दवा चली गई। सत्यम इसके बाद भी छिड़काव करता रहा। कुछ ही देर बाद सत्यम खेत में छिड़काव करते करते बेहोश हो कर गिर गया। अासपास काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी।
सूचना पर परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। भाई सत्यम व छोटी बहन का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव घर ले गए।