फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   paper out of up board examination

बोर्ड परीक्षा का पेपर आउट

Sun, 02 Apr 2017 12:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
paper out of up board examination
डेमो पिक

प्रदेश की योगी सरकार बोर्ड परीक्षाओं में नक़ल रोकने के लिए कठोर से कठोर कदम भले ही उठा रही हो लेकिन शिक्षा माफियाओं पर इसका कोई असर नही दिख रहा।  ताजा मामला कन्नौज जिले में देखने को मिला। यहां 1 मार्च को होने वाली इंटर जीव विज्ञान दुतीय प्रश्न पत्र के पैकेट को स्कुल के केंद्र व्यवस्थापक ने 30 मार्च को ही खोल कर पेपर को आउट कर दिया  मामले को स्कुल के टीचरो ने दबाये रखा, 31 मार्च को जब जिला विद्यालय निरीक्षक को पेपर लीक होने की सूचना मिली तो देर रात अधिकारियों ने स्कूल में छापा मारा।

विज्ञापन

 

छापा मारी के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक को जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र का बन्डल खुला मिला। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने गुरसहायगंज कोतवाली में 5 टीचरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिला विद्यालय निरीक्षक के. पी. सिंह ने बताया कि गुरु कृपा स्कुल के केंद्र ब्यवस्थापक अर्जुन लाल सहायक अध्यापक सेवा राम , सतीश पाल , अगम कुमार सहित स्कुल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली गुरसहायगंज में तहरीर दी गयी है।  उन्होंने बताया कि इन आरोपियों ने पेपर खुलने की सुचना नहीं दी थी पेपर को परीक्षा वाले दिन से एक दिन पहले ही खोल दिया गया। उन्होंने बताया कि जीव विज्ञान द्वितीय के पहले वाले प्रश्न पत्र के बन्डल को पुलिस को सौप दिया गया है साथ ही इस विषय के नए प्रश्न पत्र मंगाए गए हैं। जीव विज्ञान द्वितीय विषय की परीक्षा 2 बजे से होनी है । स्कुल में तत्काल प्रभाव से केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed