{"_id":"57d2d3854f1c1b5d78317cc0","slug":"panic-due-to-stone-pelting-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस गांव में रात होते ही शुरू हो जाती है पत्थरबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस गांव में रात होते ही शुरू हो जाती है पत्थरबाजी
टीम डिजिटल/ कानपुर, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के देहात इलाके के गलुवापुर गांव में अंबेडकर पार्क पर रात के समय अचानक पथराव होने की खबर मिली है। घटना के बाद से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें बीते कई दिनों से रुक-रुककर रात में हो रहे पथराव से जहां लोगों में भय बना हुआ है, वही कुछ लोग इस घटना को अराजक तत्वों की बेजा हरकत होने की संभावना मान रहे हैं।
ग्राम प्रधान पुत्तनलाल ने गुरुवार की रात अचानक पत्थर गिरने पर पार्क के पास रह रहे नरेश यादव की पुत्री रानी व पप्पी के चोट आने पर मामले की जानकारी डेरापुर पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कुछ ठोस हाथ नहीं लगा है। फिलहाल, पुलिस ने रात के समय गांव वालों की सुरक्षा का कड़ा इंतजाम कर दिया है। इस बीच गावं के इर्द-गिर्द सुरक्षाकर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है।
गांव वालों का कहना है कि रात के समय एक बार पहले भी पथराव हुआ था, लेकिन उस दौरान किसी के चोटिल न होने के चलते वाकये को गंभीर रूप से नहीं देखा गया। चूंकी गांव वाले इस घटना को दंगे भड़काने की साजिश से जोड़कर देख रहे है इसलिए उनका कहना है कि पथराव से किसी बड़ी घटना के घटने के आसार भी है।
विज्ञापन
गांव वाले अपने बच्चों को लेकर खासे चिंतित हैं। इसलिए रात के समय वे अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं जाने दे रहे।