{"_id":"60864ca4245d5f71f430869f","slug":"panchayat-election-2021-dispute-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: हिस्ट्रीशीटर ने विपक्षी प्रधान प्रत्याशी के पिता को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उन्नाव: हिस्ट्रीशीटर ने विपक्षी प्रधान प्रत्याशी के पिता को मारी गोली, हालत गंभीर
Mon, 26 Apr 2021 10:50 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:50 AM IST
सार
गोली चलाने वाले प्रधान प्रत्याशी के हिस्ट्रीशीटर बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में दो प्रधान प्रत्याशियों में वोट की राजनीति को लेकर विवाद हो गया। गाली-गलौज व मारपीट के बीच एक प्रत्याशी के हिस्ट्रीशीटर बेटे ने विपक्ष के प्रत्याशी के पिता को गोली मार दी। कमर में गोली लगने से वह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
गोली चलाने वाले प्रधान प्रत्याशी के हिस्ट्रीशीटर बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। माखी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी गंगाप्रसाद यादव का विपक्ष के प्रत्याशी जयदीप के पिता सुमंत सिंह से रविवार देर रात विवाद हो गया।
दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। बीच में आए गंगाप्रसाद के बेटे हिस्ट्रीशीटर अंशू यादव ने सुमंत (55) पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली कमर में लगने से सुमंत लहूलुहान हो गया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित के बेटे जयदीप की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अंशू यादव, उसके पिता गंगाप्रसाद समेत चार लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अंशू यादव को गिरफ्तार किया है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। घायल जयदीप का कहना है कि रविवार रात उसके पिता सुमंत खेत से लौट रहे थे। इसी बीच अंशू यादव व उसके पिता गंगा प्रसाद समेत अन्य ने पिता सुमंत सिंह को घेरकर मारपीट की और गोली मार दी।