फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   painter murder in kanpur

कानपुर में चित्रकार की गला घोंटकर हत्या

Mon, 22 May 2017 06:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 22 May 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
painter murder in kanpur
डेमो पिक
कानपुर के नवाबगंज में चित्रकार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन

 

नरेंद्र सिंह नेगी (५२) की रविवार को  गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव घर में ही उनके कमरे में मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हत्या में परिवार के ही किसी शख्स का हाथ है। वहीं, परिजनों का कहना है कि नरेंद्र ने बीमारी और आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाई।


नवाबगंज स्थित गंगा नगर हाउसिंग सोसाइटी निवासी नरेंद्र सिंह नेगी अपनी पत्नी निरंजना, बेटी शगुन और छोटे भाई अजय के साथ रहते थे। अजय ने बताया कि नरेंद्र चित्रकार थे। घर के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में उन्होंने वर्कशाप बना रखी थी। नरेंद्र काफी समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी हार्ट की सर्जरी हो चुकी थी। नरेंद्र अपनी सीमित कमाई से परिवार और अपने इलाज का खर्च नहीं उठा पा रहे थे। बीमारी और पैसों की कमी के चलते तनाव में रहते थे।

विज्ञापन

 

शनिवार को भी उनकी तबियत ठीक नहीं थी। रात में वह पैथोलॉजी से जांच कराकर लौटे और वर्कशाप वाले कमरे में चले गए। रात में काफी देर तक वह नीचे नहीं आए। शगुन ने कमरे में जाकर देखा तो नरेंद्र अंगौछे के सहारे पंखे के कुंडे से फांसी पर लटक रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नवाबगंज अंजन कुमार सिंह का कहना है कि  अजय ने बड़े भाई नरेंद्र के खुदकुशी करने की जानकारी दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो परिजन नरेंद्र को हैलट ले जा चुके थे। पोस्टमार्टम में गला घोटे जाने से मौत की पुष्टि हुई है। दोनों तरफ गाल पर नाखून से खरोच के निशान का भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिक्र है। इससे प्रतीत होता है कि नरेंद्र ने खुद को बचाने के लिए हत्यारे से संघर्ष किया होगा। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed